Connect with us

BUSINESS

SuperApp के लिए रतन टाटा का सुपर प्लान, 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया काम पर

Published

on

भारत देश मे टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक अलग पहचान है। टाटा ग्रुप (Tata Group) अपनी सभी तरह के ग्राहक सेवाओं के लिए एक सुपर ऐप (SuperApp) बनाने की तैयारी में लगा है। परंतु इस ऐप को लॉन्च करने से ठीक पहले वह इसकी अच्छी तरह जाँच करने की सोच रहा है। अभी टाटा ग्रुप (Tata Group) सीमित ग्राहकों के साथ इस ऐप की बीटा टेस्टिंग में लगा है।

भारत देश का सबसे बड़ा औद्योगिक समुदाय टाटा ग्रुप (Tata Group) अपनी सभी तरह के ग्राहकों के लिए एक सुपर ऐप (SuperApp) बनाने में लगा है। यह राशन के सामान खरीदने से लेकर किसी होटल बुक कराने तक के लिए वन स्टॉप पोर्टल होने की बात कही जा रही है। संभावना है कि इसे अगले वर्ष के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। परंतु इसे लॉन्च करने से पहले टाटा डिजिटल (Tata Digital) अच्छी तरह इसकी जाँच कर लेना चाहता है। इसके लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों का सहयोग ले रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सीमित यूजर बेस के साथ ही इस ऐप की बीटा टेस्टिंग की जानी है और साथ ही अगले कुछ माह में ग्रुप के सभी सदस्यों को चरणबद्ध तरीके से इससे जोड़ा जाना है। पहले टाटा ग्रुप (Tata Group) ने ग्राहक के संरक्षण नियमों में बदलाव पर स्पष्टता आने तक इसके लॉन्च को रोक देने का फैसला टाटा ग्रुप (Tata Group) ने किया था। परंतु अब टाटा ग्रुप (Tata Group) ने इसे लॉन्च करने के लिए सहमति दे दी है। टाटा डिजिटल (Tata Degital) के प्रवक्ता ने बताया कि ऐप को लॉन्च करने का कार्य गति में है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा जोर इसकी efficiency और efficacy पर है।

साथ ही सूत्रों के मुताबिक़ टाटा ग्रुप (Tata Group) के सुपर ऐप (SuperApp) में कार्य करने के लिए टाटा क्लिक( Tata Cliq ) के बिजनस मॉडल में परिवर्तन करना पड़ेगा। एक सूत्र ने यह भी कहा कि अभी टाटा क्लिक (Tata Cliq) की स्टॉक कीपिंग यूनिट्स काफी सीमित हैं और प्रॉडक्ट रेंज केवल लक्जरी जगह तक ही सीमित है। साथ ही यह टाटा ग्रुप (Tata Group) की प्रतिद्वंद्वी कंपनी रिलायंस (Reliance) के ब्रांड्स भी बेचती है। यदि रिलायंस टाटा क्लिक( Tata Cliq ) से अलग होती है तो यह सही नहीं होगा। टाटा के सुपर ऐप में ग्रॉसरी, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा, फाइनेंस और ब्यूटी जैसे अलग-अलग बिजनस वर्टिकल होंने की बात कही जा रही है। साथ ही इस सभी चीजों की कमान उस खास सेक्टर के विशेषज्ञों को दी जाएगी जो कि निपूर्ण हो।

रिटेल कंसल्टैंसी फर्म टेक्नोपाक एडवाइजर्स (Technopak Advisors) के चेयरमैन अरविंद सिंघल ने बताया किन कि टाटा टाटा ग्रुप (Tata Group) को इस बात पर ध्यान देना पड़ेगा कि ऐप पर ऐसी प्रॉडक्ट कैटगरीज हो जो एक-दूसरे के पूरक भी हों। उदाहरण के लिए यदि बिगबास्केट और 1MG के ग्राहकों की तुलना में टाटा स्टारबक्स के ग्राहक कम ही ऐप पर आएँगे।

Trending