Connect with us

BIHAR

IIT की परीक्षा जेई एडवांस में देशभर में 9वीं रैंक लाकर बिहार के अर्णव ने लहराया सफलता का परचम

Published

on

आईआईटी जेई एडवांस 2021 के रिजल्ट जारी हो चुके हैं।‌ बिहार के लाल ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। अर्णव ने देश भर में नौवीं रैंक हासिल की है। बिहार के भोजपुर से आने वाले अर्णव के पिता भाजपा नेता है। अर्णव ने बताया कि वे रोजाना छह से सात घंटे तक सेल्फ स्टडी करते हैं। खाली समय में अर्णव भाई के साथ वीडियो गेम और शतरंज भी खेलते हैं। अर्णव की सफलता की कहानी हर किसी को पढ़नी चाहिए।

अर्णव पढ़ाई में शुरू से ही काबिल छात्र रहे हैं। अर्णव ने पांचवीं से दसवीं तक की पढ़ाई बेंगलुरु से की है। दसवीं में 96.6 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जेइई मेन में अर्णव ने तीन अटेम्प्ट दिए। और तीनों बार 99.9 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्रतिभा इतनी कि अर्णव ने 17 साल के उम्र में ही कर्नाटक से राष्ट्रीय प्रतिभा में शीर्ष स्थान हासिल किया था। साल 2019 में कतर में आयोजित 16वें इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में अर्णव ने गोल्ड मेडल जीता था। 55 देशों के छात्र इसमें शामिल हुए थे।

अर्णव पिता की तरह ही इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना चाहते हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे पहली पसंद है। अर्णव बचपन से ही वैज्ञानिक बनने का सपना देखते रहे हैं। अर्णव ने विलियम जोंस के रिसर्च को गलत ठहरा कर सुर्खियां बटोरी थी। अर्णव के इस सफलता से परिवार बेहद खुश है।

Trending