Connect with us

BIHAR

बिहार के 12वीं के छात्र का कमाल, बनाया ऐसा डिवाइस जो आपके लिए बनाएगा मनपसंद चाय

Published

on

बिहार के 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र ने एक शानदार तकनीक को विकसित किया है, इस डिवाइस के जरिए मनपसंद चाय खुद ब खुद बन जाती है। जिसके बाद यह छात्र सुर्खियों में बना हुआ है चाय बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है मोबाइल के जरिए ही कुछ स्टेप को पूरा कर आप अपनी मनपसंद चाय बैठे-बैठे पी सकते हैं। खास बात यह है कि चाय बनते ही मोबाइल में नोटिफिकेशन भी आ जाता है।

मोबाइल के इशारे पर काम करने वाला यह डिवाइस पूर्णिया के 12वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र मिष्ठु कुमार ने 3 हजार रुपए के लागत से बनाया है। साइंस के छात्र मिष्ठु कुमार ने इससे पहले दूध के होम डिलीवरी करने वाली डिवाइस बनाई थी, लेकिन वह सफल रहा। इसके बावजूद उन्होंने मनपसंद चाय बनाने वाले डिवाइस तैयार कर अपने प्रतिभा से सब को अपनी और आकर्षित किया है।

Pic- Jagarn

मिष्ठु कुमार बताते हैं आम लोगों को देखकर ही उन्होंने आगे बढ़ते हुए इस डिवाइस के बारे में बनाना शुरू कर दिया। आज हर कोई अपने दिन की शुरुआत चाय से करता है, इसी को देख उन्होंने स्वचालित तरीके से चाय बनाने वाली डिवाइस विकसित की। 6 महीने के मेहनत के बाद उन्होंने इसे डिवेलप किया है। 3 मिनट में चाय बनाकर तैयार कर हो जाता है, चाय बनते ही मोबाइल में नोटिफिकेशन आ जाता है। हर लोग मिष्ठु की तारीफ कर रहे हैं।

Trending