Connect with us

STORY

BPSC में 53वीं रैंक लाकर DSP बनी सिवान की संगीता का गाँव में हुआ भव्य स्वागत, पिता चलाते हैं किराना दुकान

Published

on

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 65वीं परीक्षा में 53वीं रैंक हासिल कर डीएसपी बनी सीवान की संगीता कुमारी का गांव पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। प्रशासनिक सेवा में शुरू से ही काम करने की जज्बा रखने वाली संगीता ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। लोगों ने जोरों शोरों के साथ बिटिया संगीता का स्वागत किया। गांव के लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूलमाला, गुलदस्ता और चादर ओढ़ाकर संगीता का सम्मान किया। हर वर्ग के लोग बेहद उत्साहित दिखे।

संगीता बिहार के सिवान से आती है। पिता किराना दुकान चलाते हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद संगीता ने आगे की पढ़ाई नोएडा से की है। संगीता दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। पिता की तबीयत खराब हुई फिर दिल्ली से आकर अपने घर पर ही रहकर मुजफ्फरपुर में परीक्षा की तैयारी करने लगी। पहली बार बीपीएससी की परीक्षा दी। पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी। फिर उन्होंने सटीक रणनीति के तहत तैयारी करती रही।

दूसरे प्रयास में बीपीएससी 65 वीं के नतीजे में 53वीं रैंक हासिल कर सफलता के झंडे गाड़ दिए। अब संगीता डीएसपी बनेगी। बचपन से ही संगीता प्रशासनिक सेवा में काम करने की इच्छुक थी। बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग के तहत सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न विभागों में अधिकारी के पद पर होती है।

Trending