Connect with us

CAREER

5 वर्षों के संघर्ष के बाद गुंजन द्विवेदी ऐसी बनी IAS, पिता भी हैं आईएएस अफसर।

Published

on

जैसा कि हम सब जानते है कि भारत में सिविल सर्विसेज की तैयारियों का जुनून सर चढ़ कर बोलता है। इस परीक्षा में रिजल्ट करने के चक्कर में कितने छात्र फर्श से अर्श तक पहुँच जाते हैं तो कितने इस तपती भट्टी में जलकर भस्म हो जाते हैं। ऐसी ही एक संघर्ष और जुनून से भरी कहानी IAS गुंजन द्विवेदी की है, जिन्होंने UPSC की तैयारियों में पाँच साल दिया। जिनके पिता भी IAS अफसर हैं। उनकी कहानी हर किसी को पढ़नी चाहिए।

जैसा कि आपको पता हो कि उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जुड़ी गुंजन की शुरू से ही IAS बनने की चाहत थी। पिता भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में अफसर थे। बहन भी सिविल सर्वेंट है। 12वीं की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारियों में जुट गई। साल 2014 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने इसके लिए और भी तैयारियाँ जोर कर दी।

गुंजन द्विवेदी ने साल 2016 में सिविल सर्विसेज की प्रथम परीक्षा दी। उसमें वो प्रारंभिक परीक्षा को भी पास नहीं कर सकी। दूसरे प्रयास में भी वो प्रारंभिक परीक्षा को भी पास नहीं कर पायी। ऐसे में गुंजन के लिए तैयारियों को अलग रणनीति के तहत करने की जरूरत थी। फिर साल 2018 आया, गुंजन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 9 वी रैंक हासिल कर ली।

इधर गुंजन सफलता के पीछे बताती है, कि उम्मीदवारों को NCERT किताबों से आधार मजबूत करने की जरूरत है। इससे काफी फायदा होता है, और अपनी तैयारियों का समयानुसार विश्लेषण करने की भी मुख्य जरूरत है। और अध्ययनरत, राइटिंग प्रैक्टिस जरूरत है। इस से ही सफलता की सीढ़ी तक जाया जा सकता है।

Trending