Connect with us

BIHAR

26 जनवरी को बिहार में बारिश का अलर्ट, राज्य के इन जिलों में बारिश के असार,रात में 6 डिग्री तक होगा गिरावट

Published

on

मौसम विभाग का बिहार राज्य में बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि बारिश का असर सम्पूर्ण राज्य में दिखाई देगा। रात का तापमान 6 डिग्री तक कम होगा, जिस कारण ठंड और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किमी तक है। इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड एवं आस पास के क्षेत्रों में सतह से 1.5 किमी तक फैला हुआ है। एक ट्रफ लाइन पंजाब के च्रकवाती परिसंचरण के क्षेत्र से झारखंड के च्रकवाती परिसंचरण तक सतह से 1.5 किमी तक चल रही है।

इन मौसमी कारणों के प्रभाव से अगले 24 घंटे में बिहार राज्य के उत्तर-पश्चिम के 5 जिले सारण, सीवान, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और दक्षिण पश्चिम बिहार के 6 जिले भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, अरवल एवं दक्षिण-मध्य बिहार के 8 जिले पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद एवं दक्षिण पूर्व के 5 जिले बांका, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना है। वहीं 25 जनवरी की रात में सिर्फ उत्तर पूर्व बिहार के 7 जिले अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार एवं दक्षिण पूर्व बिहार के 5 जिले भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया में एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बाकी के बचे राज्य के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आज यानी 25 जनवरी से उत्तर पश्चिम एवं दक्षिण पश्चिम हवा का प्रवाह रहेगा। जिसके प्रभाव से 26 जनवरी से अगले 3 दिनाें तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 2 दिन राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य दक्षिण, पश्चिम दक्षिण मध्य भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है। जबकि, अगले 24 रात के घंटे में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा उसके बाद अगले 4 दिनों के तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पश्चिमी भागों में एक दो जगहों पर एवं दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भागों के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्रों में गया, बोधगया, शेरघाटी, झाझा, नवादा एवं रजौली शामिल हैं। प्रदेश का सबसे न्यूनतम तापमान वाला जिला छपरा का 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Trending