Connect with us

TECH

लॉन्च हुई देश की सबसे पावरफुल तीन पहिया इलेक्ट्रिक कार्गो, 15 मिनट में फुल चार्ज होने पर चलेगी 151 KM

Published

on

इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक व्हीकल कंपनी Euler Motors ने भारतीय बाजार में पहला इलेक्ट्रिक कार्गो तीन पहिया वाहन पेश कर दिया है। पूरे देश में प्री-बुकिंग की भी शुरुआत हो गई है। एक्स शोरूम प्राइस 3,49,999 रूपए है। कंपनी का कहना है कि यह देश का सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर है। Euler HiLoad इलेक्ट्रिक को भारत में ही डिजाइन किया गया है।

Euler HiLoad इलेक्ट्रिक व्हीकल में 12.4 kWh की बैटरी क्षमता है‌। कंपनी का कहना है कि बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 151 किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ेगी। इनबिल्ट थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ बैटरी आता है‌। इलेक्ट्रिक व्हीकल में 688 किलोग्राम ICE मॉडल है। यह भारत में तीन पहिया सबसे ज्यादा पेलोड क्षमता वाला व्हीकल है। इस व्हीकल में फ्लीट ट्रैकिंग, बैटरी मॉनिटरिंग और रियल-टाइम चार्जिंग जैसी खूबियां हैं।

कंपनी इस वाहन पर 3 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है। भारतीय बाजार में इस व्हीकल को लांच करते Euler Motors के फाउंडर और सीईओ सौरव कुमार ने कहा कि मुझे आज बहुत गर्व है, सिर्फ इसलिए नहीं कि हम यूलर मोटर्स के पहले उत्पाद को लॉन्च कर रहे हैं, बल्कि इसलिए भी कि यह प्रोडक्ट पूरी तरह से भारत में इंट्रा-सिटी लॉजिस्टिक्स को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है। भारतीय बाजार में इसकी बंपर बिक्री की उम्मीद है।

Trending