Connect with us

BUSINESS

रतन टाटा ने एयर इंडिया की सवारियों को खास अंदाज में किया स्वागत, ऑडियो क्लिप में कही ये बात

Published

on

एअर इंडिया को टाटा समूह का हिस्सा बनने के बाद अब यात्रियों को कई बदलाव की सुविधा मिलने लगे हैं। दरसल रतन टाटा अब स्वयं एयर इंडिया के सवारियों का स्वागत कर रहे हैं। हाल ही में एअरइंडिया ने रतन टाटा के संदेश का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। बुधवार को एयर इंडिया ने ट्विटर पर रतन टाटा के संदेश वला 18 सेकेंड का एक क्लिप शेयर किया। जिसमें रतन टाटा की आवाज सुनाई दे रही है। संदेश में टाटा संस के Chaitman Emeritus यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं।

उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया हैं कि सब मिलकर एअरइंडिया को सबसे पसंदीदा एयर लाइन बनाया जाएगा। क्लिप में रतन टाटा की आवाज में कहा जा रहा है, टाटा ग्रुप एयर इंडिया के नए कस्टमर्स का स्वागत करता है। हम एयर इंडिया को सवारियों के सर्विस के लिहाज से सबसे पसंदीदा एयर लाइन बनाने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। पिछले सप्ताह गुरुवार को सरकार ने एयर इंडिया को टाटा समूह के हाथों सौप दिया। ऐसे 69 साल बाद एयर इंडिया फिर से अपने पुराने मालिक टाटा रतन के पास लौट आई है।

पिछले वर्ष अक्टूबर में नीलामी में टाटा समूह ने 18000 करोड़ की बोली लगाकर एयर इंडिया को अपने नाम किया। हैंडोवर के पहले दिन है एयर इंडिया के सर्विस में बदलाव होने लगे हालांकि टाटा समूह ने कई बार इस बात का जिक्र किया कि उसका सबसे पहला काम एयर इंडिया के ऑन टाइम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने पर ध्यान होगा इसके अलावा यात्रियों के सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर ध्यान देगा पहले दिन के चार उड़ानों पर Enhanced Meal Service देने के साथ ही इसकी शुरुआत की गई धीरे-धीरे कंपनी सभी उड़ानों पर यह सर्विस देने वाली है।

Trending