Connect with us

BIHAR

मौसम विभाग अलर्ट, 22 और 23 जनवरी को बारिश एवं ओले गिरने की सम्भावना, जाने कब मिलेगी राहत

Published

on

राज्य में ठंड से बढ़ती कनकनी और तापमान में हो रहे गिरावट से लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई है। और दिन में चल रही ये पछुआ हवा चुभने वाली है। दरसल पर्वतीय इलाकों से आ रही ठंडी पछुआ हवा के कारण पारे में और गिरावट हो रही है। बुधवार दिन राज्य के 12 जिलों का तापमान सामान्य स्तर से काफी नीचे देखा गया। कई जिलों में धूप के दर्शन भी नहीं हुए। पटना मौसम विभाग द्वारा मिली सूत्रों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के लिए 24 जिलों में कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो ठंड को लेकर लोग पहले ही काफी परेशान हैं। इसी दौरान अब मौसम विभाग ने बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी कर दी है।

बताया जा रहा कि 22 एवं 23 जनवरी के बीच राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों में बारिश एवं ओले गिरने की सम्भावना हैं। हालांकि राहत भारी खबर यह है कि 24 जनवरी के बाद मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। मौसम विभाग द्वारा कोल्ड डे, बारिश एवं ओले गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही के जिले शीतलहर की चपेट में भी रहेंगे। इनमें राजधानी पटना, गया, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, अररिया, दरभंगा, सुपौल, भागलपुर और गोपालगंज शामिल हैं। बुधवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री लुढ़ककर सामान्य से 7 डिग्री नीचे आ पहुंचा। बुधवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री एवं न्यूनतम पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया में 0.9 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

प्रमुख जिलों में आज के तापमान

राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर में अधिकतम 20 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, गया में अधिकतम 19 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर में अधिकतम 19 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया में अधिकतम 22 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस

Trending