Connect with us

BIHAR

मिथिलांचल को मिला बड़ा तोहफा, कमला नदी पर बराज का निर्माण कार्य आज से शुरू, बाढ़ से मिलेगी राहत

Published

on

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमला बराज का निरीक्षण किये और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही जयनगर में रेलवे स्टेशन के समीप भी CM नीतीश कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को मिथिलावासियों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत की। सीएम नीतीश कुमार आज मधुबनी में उपस्थित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमला बलान नदी पर नए बराज के निर्माण कार्य शुरु कराई। साथ ही CM नीतीश कुमार ने स्वयं निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

CM नीतीश कुमार ने कमला बलान के बाएं और दाएं प्रतिबंधों पर 80 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण और पक्कीकरण का काम शुरू करवा दिया है। इस दौरान CM नीतीश कुमार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कमला नदी पर बियर का निर्माण 1970 में हुआ था, जो आज उतना इफेक्टिव नहीं है। इसके लिए हमलोगों ने यह फैसला किया कि कमला नदी पर बराज का निर्माण कराया जाएगा और आज इसका निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। इससे पानी का फ्लो ठीक रहेगा, नियंत्रित रहेगा और सिंचाई के लिए भी इसका उपयोग होगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि कमला नदी के बांए और दायें तटो को काफी नुकसान हुआ था। इसके चौड़ीकरण और पक्कीकरण का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिपराघाट से ठेंगहा पुल तक कुल 80 किमी की लंबाई में तटबंध को उच्च किया जाएगा। इसका काम।भी आज से शुरू हो गया है। CM ने कहा कि हम लोग बाढ़ से राहत दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। पहले बाढ़ राहत का काम नहीं होता था।

नोट: इस लेख में प्रतीकात्मक चित्र का प्रयोग किया गया है। Source- Navabharat Times

Trending