Connect with us

NATIONAL

भारत देश के लिए गर्व की बात, Air India की पायलट ‘कैप्टन जोया’ संयुक्त राष्ट्र में बनीं महिला प्रवक्ता

Published

on

भारत मे जिस समाज को पुरुष प्रधान समाज कहा जाता रहा है, वैसे समाज में महिलाएँ भी अपने प्रतिभा के दम पर परिवार के साथ ही देश और समाज का मान मान में चार चाँद लगा रही है। एक ऐसी ही महिलाओं में कैप्टन जोया अग्रवाल का भी नाम उभर कर आया है, जिन्होंने विश्व पटल पर अपना नाम अंकित किया है। आपको पता हो कि एयर इंडिया में बतौर पायलट जोया अब संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता बन गई है‌। यह पूरे भारत देश के लिए गौरव का विषय बना है।

भारत की बेटी कैप्टन जोया अग्रवाल उस समय सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने इस साल के जनवरी महीने में बिना रुके, बिना थके, महिला टीम के साथ कमर्शियल फ्लाइट को सैन फ्रांसिस्को से बेंगलुरु की दूरी को तय कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। जिसके बाद से उनकी प्रशंसा पूरे भारत देश में हुई थी। उसी समय से जोया काफी चर्चाओं में आई थी।

पायलट जोया अग्रवाल संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता बन गई है, जिसके बाद जोया गौरवान्वित महसूस करते हुए कहती है– “मैं बहुत ही विनम्र होकर यह कहना चाहती हूं, कि संयुक्त राष्ट्र महिला जैसे मंच पर अपने देश भारत और एयर इंडिया के ध्वजवाहक का प्रतिनिधित्व करने का मुझे मौका मिला है, यह मेरे लिए काफी सौभाग्य की बात है।

साथ ही कैप्टन जोया अग्रवाल ने एयर इंडिया और भारत सरकार का भी आभार व्यक्त किया। महज 8 वर्ष की उम्र में सितारों को छूने की ख्वाहिश रखने वाली जोया ने अपनी कामयाबी का झंडा बुलंद कर एयर इंडिया की कमांडर होने के बाद अब संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता है।

इधर कैप्टन जोया अग्रवाल अन्य लड़कियों को कहती है कि वह बगैर दूसरों की बातें को परवाह किए हुए, आलोचकों की बातों को दरकिनार करते हुए, अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें तभी उन्हें सफलता मिलेगी। कैप्टन जोया की प्रतिभा पर हम सभी भारतवासी को गर्व है, हम भी उनकी प्रतिभा और उनकी दृढ़शक्ति को सदैव सलाम करते हैं।

Trending