Connect with us

STORY

भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन जयपुर का गाँधीनगर, जिसे करती हैं केवल महिलाएं संचालित

Published

on

भारत मे हमारे समाज को पुरुष प्रधान समाज कहा जाता रहा है। बाबजूद इसके हमारे देश भारत की महिलाओं ने विश्व पटल पर हर क्षेत्र में अपना नाम बिखेर रखा है। ऐसे में किसी रेलवे स्टेशन को सिर्फ महिलाएँ ही संचालित करती हो, तो अपने आप में गर्व करने की बात है। हम बात कर रहे हैं, राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध गाँधीनगर रेलवे स्टेशन की जहाँ बीते 3 वर्षों से सिर्फ महिलाएँ कर्मचारी है। और यहाँ का देखरेख का सारी जिम्मेदारी इन्हीं के हाथों है।

आपको पता हो कि इस स्टेशन को संचालित करने में यहाँ कुल 40 महिला कर्मचारी हैं। साफ-सफाई से लेकर स्टेशन मास्टर तक की जवाबदेही इन्हीं महिला कर्मचारियों के हाथों में है। गाँधीनगर रेलवे स्टेशन को भारत देश का पहला वीमेन स्टेशन होने का गौरव हासिल है। वर्ष 2018 के फरवरी में ही इस स्टेशन को उत्तर पश्चिमी रेलवे ने इसकी सारी जवाबदेही महिला कर्मचारियों के हाथों सुनिश्चित कर दी थी।

साथ ही बता दें कि इस स्टेशन से रोजाना 50 रेलगाड़ी गुजरती है और तकरीबन 7 हजार से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं। स्टेशन का संचालन अच्छी तरीके से हो इसके लिए स्टेशन परिसर में CCTV कैमरे और बेड वेटिंग मशीन भी लगाए गए हैं। केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ भी महिला स्टाफ ही है।

इधर बताते चलें कि एक महिला कर्मचारी एक शिफ्ट में 8 घंटे तक काम करती है और किसी तरह की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए महिला कर्मचारियों ने Whatsapp ग्रुप बना रखा है, इसका नाम “सखी” है। भारत जैसे देश में जहाँ पुरुषों की एक बड़ी आबादी एक बड़े ओहदे पर मिल जाते हैं। वहाँ यह महिला प्रधान भारत का रेलवे स्टेशन एक बड़े गर्व करने योग्य है।

Trending