Connect with us

STORY

भारतीय मूल की ये महिलाएं विश्व की दिग्गज कंपनियों में लहरा रही है सफलता का परचम

Published

on

भारतीय मूल के पराग अग्रवाल हाल ही में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाए गए हैं। टि्वटर के सीईओ बनने के बाद से ही विश्व की दिग्गज कंपनियों में भारतीयों के परचम लहराने की चर्चा हर तरफ है। हालांकि यह बेहद कम लोग ही जानते हैं कि विश्व की कई ऐसी दिग्गज कंपनियों में भारतीय मूल की महिलाएं सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल रही है। ऐसी ही भारतीय मूल की 5 सफल महिलाओं के बारे में बताते हैं।

भारतीय मूल के अंजली सूद साल 2014 से ही Vimeo कंपनी से जुड़ी हुई है। उस वक्त उन्होंने ग्लोबल मार्केटिंग हेड के रूप में जॉइन किया था। 38 वर्षीय अंजली सूद अमेरिका के फ्लिंट में पली-बढ़ी हैं।‌ माता-पिता प्रवासी भारतीय हैं। बता दें कि Vimeo Inc.अमेरिका की वीडियो होस्ट‍िंग और शेयरिंग कंपनी है।

भारतीय मूल की रेवती अद्वैती Flex की सीईओ है। रेवती उबर और Catalyst.org जैसी दिग्गज कंपनियों के बोर्ड में डायरेक्टर भी है। रेवती 55 साल की है। पिता पैसे से केमिकल इंजीनियर थे। भारत में उनका परिवार बिहार, गुजरात, असम और तमिलनाडु में भी रहा है।रेवती ने बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी है। उन्होंने Thunderbird स्कू ओरल ऑफ ग्लोबल मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री हासिल की है।

भारतीय मूल की जयश्री उल्लाल ने साल 2008 में ही Arista Networks ज्वाइन किया था वह अभी कंपनी के सीईओ है। AMD, Fairchild Semiconductor और Cisco में भी काम करने का अनुभव है। शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में करने वाली जय श्री अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है।

CENTURY Tech की फाउंडर एवं सीईओ भारतीय मूल की प्रिया लखानी है। प्रिया मीडिया एवं ब्रॉडकास्ट‍िंग लॉ में एलएलएम कर चुकी है। उन्होंने । उन्होंने न्यू यॉर्क यूनिवर्सिटी से मीडिया लॉ में लॉ ऐंड मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। इसके अलावा भारतीय मूल की नीता माधव Metabiota की सीईओ है।

Trending