Connect with us

BIHAR

बिहार में 2 नए नेशनल हाईवे निर्माण को मिली मंजूरी, 1000 करोड़ रुपये होंगे खर्च, इन जिलों को मिलेगा लाभ

Published

on

बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में 2 नए नेशनल हाईवे (NH) का निर्माण होगा। केंद्र सरकार के तरफ से दोनों नए प्रोजेक्‍ट की मंजूरी मिल गई है। NH-122 B और NH-527 E के निर्माण हो जाने से लाखों बिहार वासियों को इसका फायदा होने वाला है।

एक से दूसरी जगह जाने में उन्हें पहले से कम समय एवं आराम से आन जाना कर सकेंगे। अनुमान है कि इन दोनों प्रोजेक्‍ट पर 1000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस बात की जानकारी दी है। उन्‍हाोंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय दोनों ने हाईवे निर्माण के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। आने वाले कुछ दिनों में टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्‍मीद है।

प्रतीकात्मक चित्र

जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के तरफ से जिन दो नए हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, वह हैं- NH-122 B एवं दूसरा NH-527 E है। आपको बता दें कि बिहार में बीते कुछ सालों से आधारभूत संरचना पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। उसी क्रम में बिहार में हाईवे का जाल बिछाया जा रहा है।

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि NH-122B हाजीपुर-महनार-बछवाड़ा से होते हुए गुजरेगी। इसके निर्माण में लगभग 470 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। वहीं, NH-527E दरभंगा से रोसड़ा के बीच इसका निर्माण होगा। इसके निर्माण पर करीब 495 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि दोनों योजनाओं के लिए शीघ्र ही टेंडर जारी किया जाएगा। नितिन नवीन ने बताया कि NH-122 B नया नेशनल हाईवे होगा। यह हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास से होकर निकलेगा एवं पुराने NH-28 पर बछवाड़ा के नजदीक मिल जाएगा। यह NH टू लेन का होगा।

राजधानी पटना से बरौनी के बीच यह वैकल्पिक मार्ग होगा। जिससे लोगों को आने-जाने में काफी आसानी होगी। NH-527E भी नया राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह NH हजमा चौक, लहेरियासराय से समस्तीपुर जिला होते हुए रोसड़ा को आमस-दरभंगा पथ से जोड़ेगा। इसके निर्माण से दरभंगा से रोसड़ा जाना में काफी सहूलियत हो जाएगी।

Trending