Connect with us

BIHAR

बिहार में सर्दी और बारिश की दोहरी मार, मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में 14 जनवरी तक होगी बारिश

Published

on

पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में बारिश जारी है। उधर, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड भी पड़ रही है. फिलहाल मौसम विभाग द्वारा योलो अलर्ट जारी किया गया है कि, 10-14 जनवरी तक बिहार राज्य में काफी अधिक बारिश होने वाली है। जिस वजह से बिहार पर ठंड एवं बारिश की दोहरी मार पड़ने वाली है।

राज्य के 13 जिलों में बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, राज्य में पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह है। हालांकि, अगले 24 से 48 घंटों के बीच हवा की गति में बदलाव होगा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना एवं राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों सहित दक्षिण-मध्य में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रतीकात्मक चित्र

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर,भागलपुर, बांका, खगड़िया, जमुई, सहित बिहार के ज्यादातर हिस्सों में 13 जनवरी को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी पटना की बात करें तो यहां बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पटना में आज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री एवं अधिकतम 22 डिग्री सेल्सयस रहने की उम्मीद है। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री एवं अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का मौसम लगातार जारी है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक रहने की संभावना है। साथ ही घने कोहरे से ढका रहेगा। चंडीगढ़ में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। यहां भी हल्का कोहरा रहेगा।

देश के अन्य शहरों की बात करे तो आज देहरादून में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है। जयपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री एवं अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शहर में बादल छाए रहेंगे। जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। आज पूरे दिन ठंडक बनी रहेगी। यदी जम्मू की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Trending