Connect with us

BIHAR

बिहार में शीतलहर का कहर अभी जारी, तापमान में हुई गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published

on

फिलहाल पूरे बिहार राज्य में धुंध देखने को मिल रहा है। आसमान में बादल की मौजूदगी से धूप नहीं निकल रही है जिससे ठंड में काफी कनकनी है, लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग ने यह उम्मीद जताई है की, अगले एक सप्ताह तक ऐसी हीं स्थिति बनी रहेगी। मंगलवार की सुबह राजधानी पटना के कई इलाकों में अब तक का सबसे ज्यादा घना कोहरा देखने को मिला है।

बिहार में कड़ाके की ठंड ने लोगो की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है। आलम यह है कि कुछ हिस्सों में तो अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। जिसके कारण दिन में भी लोग ठंड का कहर झेल रहे हैं।

आइएमडी ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि बिहार के दक्षिण मध्य एवं पश्चिम में दिन का पारा सामान्य की अपेक्षा में 3 से 4 डिग्री एवं उत्तर पूर्वी बिहार के अधिकतर जिलों में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। में बीते 24 घंटे की तुलना में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री की जिरावत दर्ज कि गई है।

प्रतीकात्मक चित्र

हालांकि पिछले कई दिनों से बिहार में मौसम का रुख बदला हुआ है। राजधानी पटना सहित पुरा राज्य कोहरे से घिरा हुआ है। वहीं पछुआ हवा का प्रभाव कम हुआ है। सोमवार के दिन पटना में हवा के प्रवाह की गति 5 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। जबकि प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान फारबिसगंज रहा जहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Trending