Connect with us

BIHAR

बिहार में ‘ला नीना’ से बढ़ेगी कनकनी, बारिश होने के आसार, जानें कब तक रहेगी कड़ाके की ठंड

Published

on

बिहार में जनवरी में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक एवं अधिकतम तापमान कम रहने के आसार हैं। जिसके वजह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती हैं। इसकी वजह ”ला नीना” है। आइएमडी पटना ने बताया है कि “ला नीना” के सक्रिय होने के कारण सम्पूर्ण उत्तरी भारत सहित बिहार में अधिक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। यहां तक कि हो सकता है कि फरवरी और मार्च भी ठंडे पड़ सकते हैं। दरअसल ‘ला नीना’ प्रशांत महासागर की एक मौसमी दशा है। जिसमें समुद्र की सतह का तापमान बहुत हीं कम हो जाता है। एक से दो जगहों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर सामान्य या सामान्य रूप से कहीं अधिक बारिश होने के आसार हैं।

फिलहाल अगले 48 घंटे में बिहार राज्य में कोहरा एवं कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहेगी। हालांकि सम्पूर्ण राज्य में न्यूनतम तापमान आंशिक रूप से बढ़ा हुआ हीं रहेगा। हालांकि उत्तरी-पश्चिमी हवा से ठिठुरन और कनकनी जारी रहेगा। गुरुवार को पूर्वी बिहार में विशेष रूप से कोहरा छाया रहा। यहां तक की दृश्यता 20 मीटर तक सिमट गयी थी। गुरुवार को छपरा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल राज्य में उच्चतम तापमान अभी सामान्य से कम बना हुआ है। हालांकि पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में काफी इजाफा हुआ है।

पटना, भागलपुर व अन्य जिलों का तापमान

राजधानी पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम, 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह भागलपुर में सामान्य से 1 डिग्री कम 21, गया में सामान्य से 2 डिग्री कम 20.5 डिग्री एवं पूर्णिया में सामान्य से 4 डिग्री कम 17. 4 डिग्री उच्चतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Trending