Connect with us

BIHAR

बिहार में मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया हिट वेव को लेकर अलर्ट, दक्षिण बिहार में 45 डिग्री जा सकता है पारा

Published

on

बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में मौसम का मिजाज तल्ख होता जा रहा है। उत्तर बिहार में पुरवा हवा तो वहीं दक्षिण बिहार में पछुआ हवा के प्रवाह से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आपको बता दूं कि मौसम विभाग ने बिहार के दक्षिण मध्य में अगले 4 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। अनुमान किया जा रहा है कि इस दौरान मौसम का तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।

मैसम विभाग द्वारा दक्षिण बिहार के औरंगाबाद, गया, कैमूर, जमुई, बक्सर, रोहतास, नवादा एवं बांका में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया कि लगातार पछुआ हवा चलने के कारण और बारिश नहीं होने की स्थिति में 9 अप्रैल के बाद तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।

प्रतीकात्मक चित्र

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का एक कारण राजस्थान से आ रही गर्म शुष्क हवा भी है। वहीं बक्सर में पिछले दो दिन से तापमान 43 डिग्री के करीब बना हुआ है। वहीं राज्य में दूसरा सबसे गर्म शहर शेखपुरा रहा, जहां तापमान 42.2 दर्ज किया गया।

अगर राजधानी पटना की बात करें तो तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि पुरवा एवं पछुआ हवा के कारण प्रदेश के तापमान में थोड़ा बहुत अंतर हमेशा से रहा है। दक्षिण बिहार में पछुआ की स्थिति मजबूत दिख रही है।

ऐसे में कहा जा रहा है कि अप्रैल आखिरी तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना हैं। वहीं, अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा। इसके परिणाम स्वरूप राज्य के दक्षिणी क्षेत्रों के दक्षिण मध्य भाग में विशेष रूप से लू की स्थिति रहेगी।

राज्य के कुछ प्रमुख शहरों में यह रहा तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसके अनुसार बक्सर का तापमान 42.9, शेखपुरा का 42.5, नवादा का 41.9,
नालंदा का 41.9, डेहरी का 41.6, जमुई का 41.1, औरंगाबाद का 41.5, वैशाली का 40.9, बेगूसराय का      40.7, मोतिहारी का 41.5, पटना का 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Trending