Connect with us

BIHAR

बिहार में ठंड पछुआ हवाओं ने इन 26 जिलों में बढ़ाई कनकनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Published

on

देश के पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने पूरे बिहार में कनकनी बढ़ा दी है। गुरुवार के दिन हवा का रफ्तार अधिकतम 12 किमी प्रतिघंटे था। जिस कारण राजधानी सहित पटना, नवादा, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, सीवान, सारण, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, शिवहर, बक्सर, आरा, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल में कोल्ड डे की स्थिति रही।

28 और 29 जनवरी को इन्हीं जिलों में शीतलहर की स्थिति रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा कोल्ड वेब को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हवा का प्रवाह 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। न्यूनतम पारे में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। हालांकि अगले 5 दिनों में बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। गुरुवार को पूसा का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री लुढ़ककर 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सबसे अधिक ठंड रहा। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री नीचे लुढ़ककर 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

प्रतीकात्मक चित्र

ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार के दिन मौसम के मिजाज में बदलाव की वजह से पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे रिकॉर्ड किया गया। इनमें गोपालगंज का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 7.4 डिग्री, नवादा का 6.3 डिग्री लुढ़ककर 7.7 डिग्री, औरंगाबाद का 4 डिग्री लुढ़ककर 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सहरसा और भागलपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। इनमें भागलपुर का 4 डिग्री लुढ़ककर 10.6 तथा सहरसा का 1.6 डिग्री लुढ़ककर 10.5 डिग्री दर्ज किया गया।

बिहार का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री गिरा और 9.2 डिग्री खगड़िया का रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री लुढ़ककर 8.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं मोतिहारी का 4.8 डिग्री लुढ़ककर 8.2, जीरादेई का 9 डिग्री, जमुई का 5.5 डिग्री लुढ़ककर 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद मोतिहारी का 8.2, बांका का 8.5, बेगूसराय का 8.8, पू्र्णिया व शेखपुरा का 8.9, दरभंगा का 4 डिग्री गिरकर 9, छपरा का 2.2 डिग्री लुढ़ककर 8.7, पुपरी का 8.8, नालंदा का 4.7 डिग्री लुढ़ककर 8.6 रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान फारबिसगंज का 14 डिग्री सेल्सियस रहा।

हाल की धूप निकलने के बाद भी सर्द हवाओं के कारण पटना सहित बिहार के लगभग सभी जिलों का अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। पटना का अधिकतम तापमान 1.8 डिग्री लुढ़ककर 18.6 दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान पश्चिमी चंपारण के वाल्मिकीनगर में 16.6 डिग्री रहा, जबकि सबौर में अधिकतम पारा 21 डिग्री, गया का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री लुढ़ककर 18.4, भागलपुर का एक डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री रहा। जबकि सबसे अधिकतम तापमान की बात की जाए तो खगड़िया का 3.7 डिग्री लुढ़ककर 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Trending