Connect with us

BIHAR

बिहार में ठंड के बीच फिर से इन 17 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Published

on

बिहार में पछुआ हवा का प्रभाव अभी भी जारी है। जिसके प्रभाव के कारण पूर्णिया, दरभंगा में कोल्ड डे की स्थिति है। वहीं देखा जाए तो राज्य के उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा रहा। राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 3 फरवरी को राजधानी पटना सहित राज्य के 17 जिले नालंदा, गया, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, सिवान, अरवल, पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज में गर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्के से मध्यम स्तर के बारिश होने की संभावना हैं। मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान ने येलो अलर्ट जारी किया है।

सांकेतिक चित्र

हालांकि पछुआ पवन की रफ्तार में कमी आने के बाद 2 से 4 दिनों में न्यूनतम पारे में 4 डिग्री की वृद्धि होगी। जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान 7.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर, मोतिहारी, बेगूसराय प्रदेश का ठंडा शहर रहा। पछुआ हवा की रफ्तार में आंशिक कमी आई है। हालांकि दिन में धूप खिलने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम पारा उपर चढ़ा है।

राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.2 डिग्री, बेगूसराय में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 22.1 डिग्री, भागलपुर में 2.8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 21.2 डिग्री, गया में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। औरंगाबाद में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगर न्यूनतम तापमान देखा जाए तो पटना सहित प्रदेश के 17 शहरों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

कुछ शहरों के तापमान में काफी गिरावट आई है जिनमें से कुछ शहरों का तापमान कम होकर 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। तापमान 9 डिग्री से कम रहा उनमें पटना – 8.0, डिग्री गया – 7.2,  पूर्णिया – 8.3,  दरभंगा – 8.6, खगडिय़ा – 8.6, फारबिसगंज – 8.0,  सबौर – 7.0,  शेखपुरा – 8.8, गोपालगंज – 8.3, मोतिहारी – 7.0, बक्सर – 8.9, पुपरी – 8.6, अररिया – 7.1, बेगूसराय – 7.0, नवादा – 7.6, हरनौत – 7.8, जिरादेई – 8.0, पूसा – 7.5, शामिल हैं। ( इस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र सांकेतिक हैं।)

Trending