Connect with us

BIHAR

बिहार में छात्राओं पर नवरात्रि में मेहरबान नीतीश सरकार, 12वीं पास राज्य के लड़कियों को सरकार देगी 25-25 हजार रुपये

Published

on

बिहार के छात्राओं पर हमेशा से मेहरबान नीतीश सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। राज्य के इंटर पास लड़कियों को बिहार सरकार 25-25 हजार रुपए की राशि देगी। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य के 4 लाख 12 हजार 469 इंटर पास अविवाहित लड़कियों को प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर अब 25 हजार रूपए दी जाएगी।

अगले सप्ताह तक 25 हजार रुपए की राशि अविवाहित लड़कियों के बैंक खाते में भेज दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इस संबध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। यह राशि डीबीटी के जरिए उपलब्ध होगा। बिहार शिक्षा विभाग ने 400 करोड़ रुपये की राशि सभी जिलों को भेज दिया है। वहीं राज्य के 1 लाख 24 हजार ग्रेजुएट पास लड़कियों को नितीश सरकार 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की पूरी तैयारी में है।

शिक्षा विभाग की मानें तो पिछले साल 3 लाख 28 हजार 431 इंटर पास अविवाहित लड़कियों को 10-10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि उनके एकाउंट में भेजी गई थी। जबकि 95 हजार 102 स्नातक पास लड़कियों को 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि डायरेक्ट बच्चों के बैंक खाते में भेजी गई थी।

बता दें कि 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर पास छात्र-छात्राएं प्रधानमंत्री के द्वारा मिलने वाली स्कॉलरशिप राशि के लिए भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 2000 से 3000 रुपए की राशि बच्चों को मिलती है।

Trending