Connect with us

BIHAR

बिहार में इस साल 11 नेशनल हाइवे का होगा निर्माण, राज्य के इन जिलों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Published

on

बिहार राज्य में बदलाव को लेकर लगातार कई परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे है। पथ निर्माण विभाग द्वारा राज्य के अलग-अलग शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जा रहा ह।

सूत्रों के अनुसार 11 महत्वपूर्ण निर्माणाधीन नेशनल हाइवे परियोजनाओं का निर्माण कार्य इसी वर्ष पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन परियोजनाओं को समय से पूरा करने को लेकर काफी सजग हैं और लगातार इसकी मुख्यालय स्तर पर हर महीने मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

प्रतीकात्मक चित्र

इनमें राज्य के 11नेशनल हाइवे शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से पटना- गया -डोभी, कोईलवर- भोजपुर- बक्सर, छपरा-हाजीपुर, महेशखूंट-सहरसा- पूर्णिया, औंटा–सिमरिया, नरेंनपुर –पूर्णिया, आमस –दरभंगा, कन्हौली- रामनगर और मुंगेर मिर्जाचौकी शामिल है। इन सभी NH परियोजनाओं के अलग-अलग पैकेज के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूर्ण हो चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार संबंधित पदाधिकारी सड़क निर्माण की प्रगति रिपोर्ट पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 11 महत्वपूर्ण नेशनल हाइवे परियोजनाओं का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण हो जाएगा। आपको बता दें कि निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर राज्य सरकार की ओर से हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

आपको बता दें कि नेशनल हाइवे 527 E दरभंगा-रोसड़ा सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है। और बहुत जल्द ही इस सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। इस सड़क की कुल लंबाई 39.5 किमी होगी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया है कि दरभंगा-रोसड़ा सड़क निर्माण में 495 करोड़ का खर्च आएगा सड़क बनाने के लिए जल्द निविदा जारी की जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दू की नवघोषित NH 527E  राष्ट्रीय उच्च पथ है, जो दरभंगा के रामनगर से शुरू होकर समस्तीपुर जिला होते हुए रोसड़ा तक जाएगी। इस पथ का निर्माण पेव्ड सोल्डर के साथ दो लेन में होना है। वर्ष 2024 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण के बाद इस सड़क को अगले 10 वर्षों तक यानी वर्ष 2034 तक मेंटेनेंस अवधि में ही रखा जाएगा। (नोट: इस आर्टिकल में सांकेतिक चित्रों का प्रयोग किया गया है।)

Trending