Connect with us

BIHAR

बिहार में अचानक गिरा तापमान, अगले दो दिनों में सूबे के इन जिलों में शीतलहर चलने की आशंका

Published

on

पछुआ हवा ने राज्य में कनकनी बढ़ दी हैं। पहाड़ी व बर्फीली इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बिहार राज्य के अधिकांश शहरों में अब कोल्‍डवेभ जैसी स्थिति हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को पटना के तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। जो कि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री लुढ़क कर 21.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, 4.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सतह से 1 किमी ऊपर पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बने रहने से एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र समुद्रतल से 1.5 किमी तक बना है। जीसके प्रभाव से राज्य में अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, , रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद,भभुआ, अरवल एवं दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय के एक या दो स्थानों पर शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, राज्य के एक या दो जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर के कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार प्रमुख शहरों के नाम के साथ पहले अधिकतम और फिर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्शाया गया है जिसमे पटना -21.2-6.7, गया -20.8-4.1, मोतिहारी – 22.6-8.5, भागलपुर -21.1-8.4, पूर्णिया -21.4-8.3, मुजफ्फरपुर -20.0-9.6, औरंगाबाद -21.0-6.0, और नालंदा का तापमान 21.0-7.0 है।

Trending