Connect with us

BIHAR

बिहार बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का कर रहे हैं इंतेजार तो जानें कब तक जारी होगा रिजल्ट

Published

on

अब जल्द ही बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो सकता है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मार्च-अप्रैल 2022 में बिहार बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी कर सकता है। हाल ही में BSEB द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा की Answer keys जारी की थी, जिसपर 6 मार्च तक आपत्ति मांगी गई।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर यदि कोई आपत्ति हो तो दर्ज कर सकते हैं। वहीं बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा कॉपियों का जांच 5 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस वर्ष बिहार 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगगभग 29 लाख से भी अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें से लगभग 13 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट और लगभग 16 लाख छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि अब इन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 26 फरवरी, 2022 को प्रारंभ हुआ था, जबकि 10वीं की परीक्षा का मूल्यांकन 5 मार्च, 2022 से प्रारंभ हुआ।BSEB द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, रिपोर्टों से यह पता चलता है कि मैट्रिक कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन 17 मार्च, 2022 तक और BSEB इंटर के लिए 8 मार्च, 2022 तक समाप्त होने की उम्मीद है।

अनुमान लगाया जा सकता है कि बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत में या अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित करने की कोई भी तारीख निश्चित नहीं की गई है। छात्रों को किसी भी ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार बोर्ड परीक्षा की कॉपि जाँच करने के लिए 200 से भी अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। बिहार बोर्ड ने सम्पूर्ण राज्य में कोरोना वायरस दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए सैकड़ों मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं। जहां सुबह 8 बजे से शाम के 5 बजे तक कॉपियों की जाँच की जाएंगी। ताकि BSEB समय पर एग्जाम के नतीजे घोषित कर सके और अगला शैक्षणिक सत्र जल्द शुरू हो सके। आपको बता दें कि BSEB 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 02 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक चली थी।

Trending