Connect with us

BIHAR

बिहार-झारखंड सीमा पर मेहंदिया और महाराजगंज के बीच NH-139 का निर्माण कार्य अप्रैल से पहले होगा शुरू

Published

on

बिहार-झारखंड की सीमा महाराजगंज (एनएच -139) से मेहंदिया के बीच प्रस्तावित सड़क का निर्माण अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगा। यह सड़क महाराजगंज से बालूगंज, बेढ़नी, चांदपुर, देव, ओरा, सोखेया, बघोई रेलवे स्टेशन, बघोईकला, देवहरा, देवकुंड, बांसाटाड़, केयाल होते हुए मेहंदिया NH-139 तक बनेगी। लगभग 76 करोड़ की लागत से करीब 78 किमी इस सड़क का निर्माण होगा।

इसकी चौड़ाइ करीब साढ़े पांच मीटर होगी। सड़क के दोनों तरफ फ्लैंक बनेगा। सड़क निर्माण की सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। कार्य कराने वाले संवेदक को कार्य आवंटित किया जा रहा है। एकरारनामा की प्रकिया हो रही है। दरसल इस सड़क के निर्माण में भूमि अधिग्रहण नहीं होना है। इसके निर्माण से देव के नक्सल प्रभावित दक्षिणी इलाके के लोगों को फायदा होगा। वाहनों के आवागमन में वृद्धि होगी।

प्रतीकात्मक चित्र

वर्तमान में देव से बालूगंज एवं बालूगंज से संडा तक की सिंगल सड़क की हालत जर्जर है। आज भी ढिबरा थाना क्षेत्र का इलाका नक्सल प्रभावित है। इस थाना क्षेत्र के जंगल में हर वक्त नक्सलियों का जमावड़ा रहता है। सड़क निर्माण से जिला पुलिस एवं CRPF, SSB एवं STF के सुरक्षाबलों को भी नक्सल के खिलाफ अभियान चलाने में सहूलियत होगी।

इसके अलावा इस सड़क के बन जाने से छठव्रतियों को देश प्रसिद्ध देव सूर्यमंदिर पहुंचने में सहूलियत होगी। देव में प्रत्येक वर्ष कार्तिक एवं चैत्र मास में लगने वाला छठ मेला में झारखंड के पलामू, गढ़वा एवं मध्यप्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। अतः इस सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं को यहां आने में सुविधा होगी।

14 करोड़ 77 लाख के लागत से दाउदनगर (पटना मुख्य पथ) से हसपुरा के बीच लगभग 14 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया अप्रैल में प्रारंभ होगा। निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसकी भी चौड़ाई साढ़े पांच मीटर होगी। इस सड़क के निर्माण होने से हसपुरा एवं दाउदनगर की दूरी बहुत कम हो जाएगी।

लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। पीडब्लूडी के कार्यपालक इंद्रजीत कुमार आर्य ने बताया कि कोशिश है कि अप्रैल माह में सड़क का निर्माण शुरू होगा। यहीं समय है सड़क निर्माण करने का नहीं तो फिर बरसात का मौसम आने से निर्माण कार्य प्रभावित होता है। संवेदक के साथ कार्य एकरारनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Trending