Connect with us

BIHAR

बिहार के 33 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने किया अलर्ट, पछुआ हवाएं बढ़ रही ठंड

Published

on

बिहार में पछुआ हवा के कारण ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के 33 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। 2 दिनों तक 33 जिलों में लगातार 2 दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और साथ ही इस दौरान बिहार के अलग अलग जिलों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया होगा। हालांकि मौसम विभाग लोगों के सेहत को लेकर अलर्ट किया है। अधिक ठंड के कारण तबियत बिगड़ सकती है।

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शुष्क तथा पहाड़ इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार 10-15 किमी प्रति घण्टा है। उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर हो रहा है। जिसके प्रभाव से राज्य के 33 जिलों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। दो दिनों तक शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना के साथ ही मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घण्टे तक मौसम शुष्क रहेगा।

प्रतीकात्मक चित्र

हालांकि इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन की संभावना नही है, लेकिन हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा अगले 2 दिनों तक राज्य के अलग अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इन जिलों में रहेगा पश्चिमी हवा का प्रभाव उत्तर पश्चिम बिहार के 5 जिले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज तथा उत्तर मध्य बिहार के 7 जिले मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, समस्तीपुर एवं उत्तर पूर्व बिहार के 7 जिले किशनगंज, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, सहरसा, कटिहार व दक्षिण पश्चिम बिहार के 6 जिले भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भभुआ, अरवल के साथ दक्षिण मध्य बिहार के 8 जिले पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय में अगले 24 से 48 घंटो तक शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना जताई गई है।

24 घंटे में प्रदेश का सबसे ठंडा जिला सीतामढ़ी रहा ठंडा मौसम विभाग के अनुसार राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घण्टे तक मौसम शुष्क बने रहने का भी पूर्वानुमान है। 24 घंटे में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सीतामढी और अररिया में दर्ज किया गया। इसमें प्रमुख जिलों में पटना सहित मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, अररिया, सुपौल, पुरनिया, मोतिहारी एवं रोहतास शामिल है। ( इस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र सांकेतिक हैं।)

Trending