Connect with us

BIHAR

बिहार के साकिबुल गनी ने बनाया रिकॉर्ड, पहले ही रणजी मुकाबले में जड़ा तिहरा शतक

Published

on

इंडिया के प्लेयर रोहित शर्मा एवं विराट कोहली ने पूरी दुनिया में अपने बल्ले के दम पर नाम बनाया है, लेकिन जो कारनामा ये दोनों बल्लेबाज अपने पूरे जीवन में नहीं कर पाए। वो, कमाल बिहार के एक स्टार खिलाड़ी ने अपने डेब्यू मैच में ही वह कारनामा कर दिखाया है। इस प्लेयर की जबरदस्त बैटिंग ने सभी का दिल जीत लिया है। बिहार राज्य के साकिबुल गनी ने घरेलू क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर ही तिहरा शतक लगाए हैं। साकिबुल गनी ने बिहार की ओर से मिजोरम के खिलाफ खेल रहे थे जो रणजी ट्रॉफी में 405 गेंदों में 341 रन बनाए हैं। उनकी बैटिंग देख मिजोरम के गेंदबाज दांतो तले उंगलियां काटने लगे। साकिबुल गनी दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं। जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही तिहरा शतक लगाए है।साकिबुल गनी बिहार की ओर से खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ बाबुल कुमार के साथ 557 रनों की साझेदारी की। बाबुल कुमार ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 398 गेंदों पर 229 रन बनाए।

यह मुकाबला जाधवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में हो रहा था जिसमें बिहार की टीम ने 600 से अधिक रन बनाए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगाकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। इन्होंने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 624 रन बनाये थे। इन दोनों की धाकड़ बल्लेबाजी को देखकर मिजोरम के गेंदबाजों की पसीना छूट गई। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी हुई है। 22 वर्षीय साकिबुल गनी बिहार के मोतीहारी जिले के निवासी है। उन्होंने इससे पहले 14 लिस्ट ए मैचों में 377 रन बनाए थे। वहीं 11 टी20 मुकाबलों में इनका कुल 192 रनों का योगदान रहा था। वहीं अब अपने डेब्यू मैच ही तिहरा शतक लगाकर सभी का दिल जीत लिया है। 

फर्स्ट क्लास डेब्यू पर उच्चतम स्कोर:
341 सकिबुल गनी (2022), 267* अजय रोहेरा (2018)
260 अमोल मुजुमदार (1994), 256* बाहिर शाह (2017)
240 एरिक मार्क्स(1920)

Trending