Connect with us

BIHAR

बिहार के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, राज्य के कुछ इलाके में बारिश के आसर, तापमान में होगी गिरावट

Published

on

नए साल के आते ही बिहार में ठंड का प्रकोप दिखने लगा था। हालांकि इसी बीच बुधवार की तुलना में गुरुवार को दिन में धुप निकलने के कारण मौसम की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला। जिसके चलते लोगों को दिन में ठंड और कनकनी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बिहार राज्य के कुछ इलाकों में शुक्रवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

हालांकि राज्य में पछुवा हवा का प्रवाह जारी रहेगा। और कुछ हिस्सों में यह पूर्वानुमान है कि 2 से 3 दिनों तक माध्यम स्तर पर कोहरा रहेगा। राजधानी पटना के मौसम विभाग के मुताबिक 8 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी होगी साथ ही मौसम में सुधार होगा। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 10 से 12 एवं अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। छपरा 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। छपरा में 77 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 20.8 एवं न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 15.6 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि शुक्रवार को पटना व इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह घने कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

Trending