Connect with us

SPORTS

बिहार के लाल विपुल इस बार खेलेंगे IPL, मुंबई इंडियंस के टीम में हुए शामिल

Published

on

बिहार के युवाओं की भागीदारी क्रिकेट में निरन्तर बढ़ रही है और वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं होगा जब टीम इंडिया के मुख्य टीम में बिहार के कई युवा खेलते हुए नजर आएंगे, फिलहाल सीतामढ़ी के रहने वाले राकेश कुमार के पुत्र विपुल कुमार को IPL के लिए चयनित किया गया है। जल्द हीं वह मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

आपको बता दे कि मुंबई के RCP ग्राउंड में विपुल को मुंबई इंडियंस के तरफ से चयन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया गया था जहाँ उन्होंने सफलता हासिल की है। विपुल ने बताया की, जल्द हीं मैं मुंबई इंडियंस की ओर से IPL में खेलूंगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके चयन होने से इलाके में हर्ष का माहौल बना हुआ है, सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने विपुल के गांव जाकर उनके परिजनों को बधाई दी एवं मिठाई खिलाई और उनकी खुशी में शामिल हुए।

बिपुल एक किसान परिवार से है, उसके पिता राकेश कुमार किसान हैं। विपुल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सीतामढ़ी के सेंट जोसेफ स्कूल से की और इंटर की पढ़ाई लखनऊ से किया है, वर्तमान में विपुल ऑनर्स की तैयारी कर रहे हैं। विपुल के दादा लाल बाबू ठाकुर फुटबॉलर रह चुके हैं, वे रीगा की टीम में गोलकीपर रहते थे एवं जिला स्तर तक खेल चुके हैं। उन्हें मलाल है कि वो बिहार टीम में नहीं खेल पाए, लेकिन आज जब पोता विपुल का बिहार क्रिकेट टीम में चयन हुआ है तो वो काफी उत्साहित हैं।

Trending