Connect with us

BIHAR

बिहार के राजगीर में जू सफारी बनकर हुआ तैयार, जाने पर्यटकों के लिए कब खुलेगा

Published

on

देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए एक और बड़ा तोहफा की सौगात मिलने वाली है। 191.12 हेक्टेयर में फैला राजगीर जू सफारी पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका है। 16 फरवरी से यह शुरु हो सकती है। इसके बाद राजगीर के पर्यटन स्थल में एक और नया आयाम जुड़ जाएगा। यह जू सफारी पर्यटकों के लिए रोमांच से भरा होगा।

इसमें दर्शक शेर और बाघ को खुले में विचरण करते और दहाड़ लगते हुए बंद गाड़ी में बैठकर देखने का मौका मिलेगा । पटना जू से 35 जानवर राजगीर जू सफारी भेजे गए हैं। बंगाल और गुजरात जू से भी शेर और बाघ लाए गए हैं। जू सफारी पार्क को स्वर्णगिरी पर्वत एवं वैभार गिरी पर्वत के बीच की घाटी वाले हिस्से में विकसित किया गया है। इसमें 72 हेक्टेयर क्षेत्रफल का पुराना मृग विहार भी सामिल है।

प्रतीकात्मक चित्र

इसमें निम्न वन्य जन्तुओं के लिए घेरान वाले 5 जोन बनाए गए हैं, जिनमें शेर, बाघ,तेन्दुआ, भालू, हिरण, (चीता एवं सांभर), चिडियों के लिए एक एवियरी तथा तितलियों का एक पार्क है। हर जोन में 30 फीट ऊंची ग्रिल का घेराव है। प्रत्येक जोन में डबल इंट्री गेट और 5 रिटायरिंग रूम हैं। पर्यटकों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

जू सफारी में जानवरों को विचरण करते हुए दिखाने के लिए वैभवगिरी पर्वत पर माइक्रो टेलीस्कोप लगाए जाएंगे। वहीं प्रवेश द्वार पर टिकट काउंटर, ओरिएंटेशन सेंटर, इंटरप्रेशन सेंटर, ऑडिटोरियम एवं एम्फीथियेटर, बस पड़ाव तथा प्रतीक्षालय और रेस्टोरेंट की सुविधा है। प्रबंधन जोन में एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, अस्पताल व लघु अतिथिगृह भी बनाया गया है। 

जानवरों के इलाज के लिए राजगीर जू सफारी में उच्च स्तरीय अस्पताल भी बनाये गए हैं। अस्पताल में डॉक्टर नियुक्त कर दिए गए हैं। यहां रहने वाले जानवरों का उच्च स्तरीय इलाज हो सकेगा। यहां तक कि जानवरों की मृत्यु होने पर यहां पोस्टमार्टम तक की व्यवस्था की गई है। साथ ही यहां निदेशक, उप निदेशक, फोरेस्ट ऑफिसर, वन कर्मियों समेत यहां नियुक्त सभी लोगों के रहने के लिए आवास बनाया गया है। र्य एवं टिकट काउंटर, पर्यटकों को बैठने के लिए स्थल का निर्माण किया गया है। जंगल या प्राकृतिक सौंदर्य से कोई छेड़खानी नहीं किया गया है। हालांकि जू सफारी से पर्यटकों का आवागमण बढ़ेगा। इससे यहां रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पटना जू से राजगीर आए जानवर सांभर- 8, हॉग डियर- 8, भौंकने वाला हिरण- 8, ब्लैक बक- 4, तेंदुआ- 2, भालू- 2, बाघ- 2 और एक शेर शामिल है।

Trending