Connect with us

BIHAR

बिहार के बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण दो चरणों मे होगा पूरा, 50 करोड़ की राशि हुई आवंटित

Published

on

इस वर्ष के बजट में बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाइन के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। हालांकि इसके निर्माण की योजना 15 सालों से फाइलों में दबी पड़ी थी। पिछले वर्ष इसके सर्वे का कार्य पूर्ण हुआ था। बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में बिहटा से पालीगंज तथा दूसरे चरण में पालीगंज से औरंगाबाद के बीच होगा।

इस बजट में पूर्व मध्य रेल को 66 सौ 6 करोड़ की राशि मिली है। 2009 से 2014 तक के रेल बजट में बिहार को औसतन 1132 करोड़ रुपये मिलते थे। लेकिन इस बार 484 प्रतिशत अधिक बजट की व्यवस्था की गई है। बिहटा-औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए गत बजट में 25 करोड़ राशि की व्यवस्था हुई थी। जिसके बाद सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण हुआ था।

प्रतीकात्मक चित्र

भूमि अधिग्रहण के साथ ही लाइन निर्माण का भी कार्य शुरू किया जा सकेगा। बिहटा-औरंगाबाद के बीच कुल 119 किमी लम्बी लाइन का निर्माण किया जाएगा। बिहटा और पालीगंज के बीच 7 तथा पालीगंज से औरंगाबाद के बीच 11 स्टेशन का निर्माण किया जा सकता हैं। हालांकि इस संबंध में सर्वे का काम अभी जारी है।

रामपुर डुमरा-टाल-राजेंद्र पुल रेल खंड निर्माण परियोजना में इस बार रफ्तार आएगी। इसके लिए 400 करोड़ राशि आवंटित की गई है। दरसल इसका उपयोग मोकामा में राजेंद्र पुल के समानांतर निर्माण हो रहे रेल पुल के लिए किया जाएगा। इस पुल का निर्माण कार्य 2024 तक पूरा किए जाने की योजना है। इस आम बजट में 57 नई रेल लाइन-आमान परिवर्तन-दोहरी करण की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके लिए बजट में 73 हजार 137 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 52 सौ 67 किलोमीटर लंबी रेल लाइन-आमान परिवर्तन-दोहरी करण की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त राशि की व्यवस्था की गई है।

Trending