Connect with us

BIHAR

अगवानी घाट- सुल्तानगंज पुल जून तक बनकर हो जाएगा तैयार, परिवहन के अलावा कई मायनों में खास है यह पुल

Published

on

खगडिया के अगुवानी गंगा घाट से सुल्तानगंज तक निर्माणाधीन गंगा पुल का निर्माण वर्ष 2022 के जून तक पूरा होने की उम्मीद है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस पुल के निर्माण से लोगों को धार्मिक स्थल जाने में सहूलियत के साथ-साथ जिले के किसान एवं व्यापारियों को एक बेहतरीन विकल्प के साथ विस्तृत बाजार भी मिलेगा। इस पुल के दोनों ओर 25 किमी सड़क का निर्माण हो रहा है।

इस पुल के एप्रोच पथ के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण लगभग पूरा कर लिया गया है। अगुवानी की तरफ पिलर संख्या 15 के अलावा लगभग सभी पिलरों का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। फिलहाल अभी सुपर स्ट्रक्चर एवं छत ढलाई का काम तीव्र गति से किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार द्वारा 23 फरवरी 2014 में किया गया था।

Pic- Theway4U

इसके निर्माण से उत्तर तथा दक्षिण बिहार के बीच की दूरी बहुत कम हो जायेगी। वहीं सावन माह में देवघर जाने वाले कावरियों को भी लाभ होगा। जबकि यह पुल सीधे तौर पर NH-31 तथा NH-80 से भी जुड़ेगा। आपको बता दें कि राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित पसराहा एवं मुंगेर भागलपुर राष्ट्रीय उच्च पथ 80 स्थित सुल्तानगंज के पास फोरलेन सड़क का मिलान किया जाना है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस फोरलेन पुल के निर्माण से खगड़िया के अगुवानी घाट का पुराना महत्व लौट आएगा।जबकि पुल के मध्य में डेक के नीचे झूलता हुआ डॉल्फिन वेधशाला भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करेगा। वहीं दियारा क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने को लेकर भी यह पुल एक अहम कड़ी बनेगा। इसके अलावा दक्षिण बिहार से आने वाला गिट्टी बालू की मूल्यों में भी कमी आएगी। यह इलाका तेजी से शहरीकरण के माध्यम से विकास की ओर बढेगा।

निर्माण कंपनी एस पी सिंगला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ई. आलोक कुमार झा ने बताया कि कंपनी का कोशिश है कि इस वर्ष पुल का निर्माण पूरा हो जाए। जिसके लिए 24 घंटे कार्य हो रहा हैं। एस पी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट डाईरेक्टर ईं आलोक झा ने बताया कि अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा की मुख्य धारा में कुल 3.160 किमी लंबाई में महासेतु का निर्माण कार्य होना है।

पुल की कुल लंबाई का 1700 मीटर का कार्य पूरा हो गया है। बाकी के शेष सुपर स्ट्रक्चर संगमेंट का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जबकि गंगा की धारा में 45 पाया का निर्माण पूरा हो चुका है। साथ ही अगुवानी से राष्ट्रीय उच्च पथ 31 स्थित पसराहा तक पहुंच पथ फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर भूमि अधिग्रहण प्रशासन द्वारा करा दिया गया है। जिसपर पर मिट्टी भराई के साथ अंडरपास एवं पुल पुलिया आदी का निर्माण कार्य जारी है। श्री झा ने बताया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो 2022 में इस महासेतु पर गाड़ियां दौडना शुरू हो जाएगा।

फोर लेन पुल जिसमें 2-2 लेन का दो अलग-अलग पुल बनेगा, पिलर की बजाय केबुल पर झूलता हुआ पुल होगा, दो पिलरों के बीच 125 मीटर की दूरी होगी, पुल की कुल लंबाई -3.160 किलो मीटर होगी, पुल केबल स्टैंड आधारित होगी, पहुंच पथ की लंबाई 25 किमी, पुल पूरी तरह प्रकाश प्रणाली होगा, जिसमें व्हीकल अंडरपास भी बनेगा, रोटरी ट्रॉफिक प्रणाली, 4×4 टॉल प्लाजा, पैसेंजर अंडरपास।

Trending