Connect with us

BIHAR

बिहार के बांका जिले में स्थित ओढ़नी डैम के पास के आईलैंड पर बनेगा राज्य का पहला रिसार्ट

Published

on

ओढ़नी का नौका विहार बिहार में पर्यटन की दृष्टि से बड़ा केंद्र उभरकर सामने आया है। पयर्टन विभाग भी इसकी खूबसूरती पर मुग्ध है। अब 6 करोड 71 लाख की लागत से ओढ़नी के आईलैंड पर रिसार्ट का बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओढ़नी डैम पर पहुंचने के बाद ही इसका संकेत कर दिया था।

इसकी तैयारी को लेकर पर्यटन विभाग कागजी रुप दे रहा था। आचार संहिता खत्म होते ही इंजीनियरों का बड़ा दल दो दिन बाद ओढनी डैम पर पहुंचेगा। हालांकि इसके पहले आईलैंड पर निर्माण कार्य के लिए समान की ढुलाई के लिए कटिहार से एक बड़ी मालवाहक नौका डैम पर पहुंच चुकी है। इंजीनियरों के दल को पहुंचते ही रिसार्ट का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। अभी गर्मी और कड़ाके की धूप को लेकर डैम पर पर्यटकों की संख्या भी कुछ कम है। ऐसे में रिसार्ट निर्माण का काम भी तेजी से होगा।

संकेतिक चित्र

पर्यटन विभाग की योजना है कि एक वर्ष के भीतर इस रिसार्ट का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि डीएम सुहर्ष भगत ओढ़नी डैम अपनी प्राथमिकता में शामिल किए हुए हैं। इनके प्रयास से वोङ्क्षटग एवं जेस्की की सुविधा शुरु होने के उम्मीद से अधिक पयर्टक ओढ़नी पर आ रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अन्य कई मंत्रियों के साथ यहां पहुंचे। आपको बता दूं कि ओढ़नी का यह आईलैंड बांध से ठीक विपरीत दिशा में किनारे से थोड़ा पहले है। अभी तक पानी के बीचोंबीच का यह आइलैंड प्रवासी पक्षियों का ठिकाना रहा है। जबकि बड़ी संख्या में इस पर पेड़ भी हैं और चारों तरफ अथाह जल।

पिछले दिनों डीएम सुहर्ष भगत के पहल पर जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीआरएफ की टीम के साथ आइलैंड पर पहुंचे। लगभग आधा घंटा वहां रूककर इसकी खूबसूरती का दीदार किया। तथा कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ वहां चाय की चुस्की भी ली। बांका के डीएम सुहर्ष भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने के वक्त ही ओढ़नी आईलैंड पर रिसार्ट बनाने की बात फाइनल हुई थी। इसके लिए पर्यटन विभाग 6.71 करोड़ की राशि खर्च कर रही है। इसमें बैठने, ठहरने एवं खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इससे बांका पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। लगभग एक वर्षो में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। यह बिहार का एकलौता रिसार्ट होगा।

Trending