Connect with us

BIHAR

बिहार की लाइफलाइन कही जाने वाली गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर जल्द शुरू होगा परिचालन,जाम से मिलेगी राहत

Published

on

राजधानी पटना से उत्तर बिहार को आने-जाने वाले के लिए खुशखबरी है। दरअसल महात्मा गांधी सेतु पुल के पूर्वी लेन पर निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। दिन रात सैंकड़ों कर्मचारी काम करने में लगे हैं। कई इंजीनियरों की टीम भी निर्माण स्थल पर मुस्तैद होकर कार्य में तेजी लाने का काम कर रही है।  गंगा नदी  का जल्दस्तर कम होते हीं पूर्वी लेन पर सुपरस्ट्रक्चर का काम की गति तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 100 से अधिक की संख्या में इंजीनियर और सुपरवाइजर यहां काम में लगे हैं। वहीं करीब 1000 कर्मचारी-मजदूरी लगातार निर्माण कार्य में तेजी लाने का कम कर रहे। अभी 46 पायों वाले इस पुल के 26 पायों का सुपरस्ट्रक्चर जंगरोधी स्टील से तैयार हो चुका है। वहीं 13 स्पैन पर स्लैब भी रखा जा चुका है।

उम्मीद है कि अगले कुछ ही महीनों में गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर परिचालन शुरू हो जाएगा। आपको बता दें, की इस लेन का निर्माण मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य था। लेकिन देरी की वजह से अब परिचालन मई 2022 में शुरू होने की बात कही जा रही है। जिस रफ्तार से काम हो रहा है अगर सब कुछ ठीक रहा तो मार्च से अप्रैल महीने के बीच पश्चिमी लेन के साथ-साथ पूर्वी लेन पर भी लोग फर्राटा भर सकेंगे। नए लेन शुरू होने से गांधी सेतु पर जाम से भी राहत मिलेगी।

जुलाई 2020 में गांधी सेतु के पश्चिमी लेने पर सुपरस्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका था और उद्घाटन भी 31 जुलाई 2020 को कर दिया गया था। वहीं पूर्वी लेन पर निर्माण कार्य नवंबर 2020 में शुरू किया गया था, जिसके 31 मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जिस गति से निर्माण कार्य चल रहा है, अनुमान है कि पूर्वी लेन पर परिचालन मार्च-अप्रैल में शुरू हो सकता है।
बता दें की, गांधी सेतु के समानांतर बन रहे एक और 4 लेन वाला पुल का निर्माण किया जाएगा, जिसका कुछ महीने पहले ही पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने निरीक्षण भी किया था। बताया जाता है कि इस पुल की एप्रोच सहित कुल लंबाई 14.5 किलोमीटर है जिसमें मुख्‍य सेतु 5.63 किमी तो 7.05 किमी सड़क है। साल 2024 तक इस पुल का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।

Trending