Connect with us

BIHAR

बिहार का सैलून दुकान चलाने वाला अशोक ड्रीम-11 पर रातों रात बना करोड़पति, लगाए थे पचास रुपए

Published

on

फिलहाल दुबई में दुनिया की सबसे मुश्किल टी-20 लीग आईपीएल का शबाब अपने जोरों पर है, लेकिन सट्टा बाजार पूरे भारत में गर्म है। रोजाना करोड़ों लोग फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम-11 पर अपनी टीम बनाकर किस्मत आजमा रहे हैं। किसी के पैसे डूब जाते हैं, तो कोई रातों-रात करोड़पति बन जाता है‌। किस्मत ने पलटी मारी और सैलून चलाने वाला यह शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया।

बिहार के मधुबनी से आने वाले अशोक गरीब परिवार से तालुकात रखते हैं। नाई की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, जिससे परिवार का खर्च वहन होता है। क्रिकेट देखने के शौकीन अशोक ड्रीम-11 पर किस्मत भी आजमाते रहे हैं। रविवार को आईपीएल के 14वें संस्करण का 38 वां मुकाबला चेन्नई और कोलकाता के बीच था। अशोक ने ड्रीम-11 पर पचास रूपए की टीम बनाई‌। टीम में चुने गए सभी खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लिहाजा अशोक की टीम मैच खत्म होते ही टॉप पर चली गई।

टॉप पर जाते ही अशोक ने एक करोड़ का इनामी राशि अपने नाम कर लिया। इसकी सूचना आईपीएल द्वारा दी गई, ड्रीम-11 ने ऑफिशियली रूप से अशोक को बधाई भी दिया। 30 प्रतिशत टैक्स कटौती के साथ अशोक को 70 लाख रुपए की धनराशि जल्द ही ड्रीम-11 देगी। एक से दो दिन के भीतर अशोक के खाते में धनराशि ट्रांसफर हो जाएगी।

अशोक का पूरा परिवार खुश है। अशोक कहते हैं, जिस नाई की दुकान से मेरा घर परिवार चलता है, उसे हमेशा जारी रखूंगा।इनामी राशि से अशोक सबसे पहले कर्ज चुकाएंगे और उसके बाद अपने सपनों की आशियाना बनाएंगे। नोट:- यह आर्टिकल सिर्फ सूचना आधारित है, हम किसी ऐसे प्लेटफार्म को प्रोमोट नही करते या बढ़ावा नहीं जहां वित्तीय क्षति की संभावना हो।

Trending