Connect with us

ENTERTAINMENT

बादशाह के नए गाने में धूम मचाते हुए दिखेंगे पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह, अलग होगा अंदाज

Published

on

बादशाह के गाने में इस बार पूर्व IAS ऑफिसर दिखे हैं अभिषेक सिंह का स्लो स्लो गाना आज रिलीज हो गया है। मशहूर रैपर बादशाह ने अपने गानों से हमेशा ही फैंस के बीच धमाल मचाया है। बादशाह के फैंस उनके गानों का हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन अब फिर से रैपर ने अपने फैंस के बीच हंगामा मचाने की पूरी तैयारी में है। इसमे खास बात यह है कि इस गाने में उनके साथ पूर्व IAS अधिकारी अभिषेक सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।

IAS अधिकारी से अभिनेता अभिषेक सिंह ने रैपर बादशाह और सीरत कपूर के साथ मिलकर एक नया म्यूजिक वीडियो बनाया है, जिसे ‘स्लो स्लो’ टाइटल दिया गया है। अपने इस गाने को लेकर अभिषेक भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने साझा किया, इस तरह के ऊजार्वान और खूबसूरत सॉन्ग ‘स्लो स्लो’ का हिस्सा बनना अद्भुत है। यह तीसरा वीडियो है जिसे मैंने शूट किया है और मुझे यह अनुभव पसंद आ रहा है। बादशाह मेरे प्रिय मित्र है और मैं गाने में उनके साथ सहयोग कर रहा हूँ।

अभिषेक ने आगे कहा, यह वास्तव में एक सम्मान है। हमें पूरा विश्वास है कि फुट-टैपिंग गाने और इसका मजेदार वीडियो दुनियाभर के संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा। बता दें कि यह गाना मंगलवार को रिलीज किया गया है और यह सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध भी है।

Trending