Connect with us

BIHAR

बांका जिलें के अमरपुर में बायपास के निर्माण को मिली हरी झंडी, लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

Published

on

बांका के अमरपुर में बाईपास निर्माण के लिए हरी झंडी मिल गयी है। इस बाईपास का निर्माण ADB के सहयोग से होना है। ADB ने यह राशि बायपास निर्माण कार्य के लिए विभाग को आवंटित कर दी है।इसको लेकर ग्रामीण कार्य मंत्री सह अमरपुर विधायक जयंत राज कुशवाहा एवं सांसद गिरिधारी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का साधुवाद किया है।

वहीं अमरपुर में बायपास निर्माण को लेकर शहर के लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा गया।बता दें कि अमरपुर में जाम के कारण सिर्फ बाजारवासी ही परेशान नही थे। बल्कि मिनी कलकत्ता कहे जाने वाले अमरपुर बाजार का व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। काफी लंबे समय से अमरपुर बायपास निर्माण की मांग हो रही है। जिसपर अब विराम लग चुका है।

प्रतीकात्मक चित्र

उम्मीद की जा रही है कि शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। अमरपुर बायपास का निर्माण कार्य सिहुड़ी मोड़ होते हुए कुल्हड़िया तक किया जाना है। जिसकी कुल लंबाई लगभग 13.2 किमी है। जानकारी के अनुसार, इस बायपास का निर्माण दो अलग-अलग एजेंसियां करेगी। सिहुड़ीमोड़ से भाया ब्लाॅक विदनचक 3.6 किमी सड़क का निर्माण पथ प्रमंडल बांका करेगा।

इस 3.6 किमी लंबे सड़क में 7 पुल-पुलिया भी बनेंगे। अनुमानित इसके निर्माण में 21 करोड़ दो लाख 65 हजार की लागत आएगी। जिसका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दिया गया है। वहीं चपरी से कुल्हड़िया तक लगभग 6 किमी तक सड़क बनेगा। इसकी जिम्मेदारी बिहार राज्य पथ विकास निगम को सौंपी गयी है।

बिहार राज्य पथ विकास निगम सड़क निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे कार्य अंतिम फेज में है। विभाग द्वारा राशि उपलब्ध करा दी गयी है।विभागीय सूत्रों के अनुसार बायपास के दौरान सड़क भविष्य के यातायात भार को ध्यान में रखते हुए निर्माण होगा।

सड़क की चौड़ाई लगभग 10 मीटर कालीकरण की होगी। वहीं सड़क के दोनों तरफ डेढ़ से दो मीटर मिट्टी भरायेगा। सड़क के बिटुमिनस की मोटाई 6 एमएम होगी। जिसका निर्माण पथ निर्माण विभाग के द्वारा करने की संभावाना है।बायपास का निर्माण अमरपुर बाजार से बहुत पहले सिहुड़ीमोड़ से ही हो जायेगा।

सिहुड़ीमोड़ से बायपास पोखर के बगल से विदनचक गांव होते हुए ब्लॉक गेट के पास दिग्घी पोखर में यह मार्ग एसएच 85 अमरपुर-शाहकुंड मार्ग में जुड़ जायेगा। इस एसएच मार्ग पर 3.4 किमी चलने के बाद चपरीमोड़ से बलुआचक, सुढ़ीयारी, गोविंदपुर, तेतरिया मोड़ कुल्हड़िया में यह बायपास निकल जायेगा। कुल्हड़िया में यह सीधे भागलपुर-बांका मुख्यमार्ग से जुड़ जायेगा। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री, जयंत राज कुशवाहा का कहना है की अमरपुर में बायपास निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है।

ADB ने 47 करोड़ राशि की स्वीकृत दे दी है। अब शीघ्र ही इसकी आधारशिला रखी जायेगी। पहले से ही अमरपुर बायपास की मांग की जा रही थी। जिसे अब दूर कर लिया गया है। बायपास निर्माण के अन्य शेष कार्य भी बहुत जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

Trending