Connect with us

BIHAR

पिता चलते है मिठाई की दुकान, बेटी बनी पूरे राज्य में बिहार बोर्ड मैट्रिक की 2nd टॉपर

Published

on

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा-2022 के परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। लाखो छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। वहीं इस बार नवादा जिले के नक्सल प्रभावित इलाका रजौली की रहने वाली सानिया कुमारी को पूरे राज्य भर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सोनिया के पिता उदय प्रसाद का रजौली के बाजार में मिठाई की दुकान हैं। आपको बता दूं कि सानिया ने कुल 486 अंक लेकर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल की हैं। हालांकि रिजल्ट देखकर सानिय थोड़ी उदास है। उसका कहना है कि उसे पूरी उम्मीद थी कि परीक्षा में वह बेहतर उपलब्धि हासिल करेगी। लेकिन सानिया के मुताबिक, गणित विषय में उसे 4 नम्बर कम मीले हैं।

सानिया अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। हालांकि सानिया की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना है। सानिया के पिता उदय प्रसाद रजौली बाजार में मिठाई की दुकान चलाते हैं। मम्मी का नाम किरण देवी है। सानिया को एक भाई और 3 बहन है। सानिया सबसे छोटी है। सानिया ने बताया कि उसका प्रारंभिक शिक्षा रजौली स ही प्राप्त की। फिर प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय रजौली से ही मैट्रिक की परीक्षा दी। जिसमें यह उपलब्धि हासिल हुई।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस बार मैट्रिक परीक्षा में 16.48 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 17 फरवरी से 24 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षा आयोजित हुई थी। राज्य में कुल 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, लेकिन मैट्रिक परीक्षा के प्रथम दिन ही मोतिहारी जिले में प्रथम पाली में गणित की परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक होने के कारण पुनः 24 मार्च को 25 सेंटरों पर मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की गई थी। री-एग्जाम में 19,628 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Trending