Connect with us

BIHAR

पटना अशोक राजपथ में डबल डेकर रोड़ के पायलिंग लोड टेस्ट में सफलता के बाद अब निर्माण में आएगी तेजी, जाने कब पूरा होगा निर्माण

Published

on

पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेकर एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य अब रफ्तार में होगा। पिछले वर्ष 4 सितंबर को भूमिपूजन किया गया था जिसके बाद से प्री एक्टिविटी का काम किया जा रहा था। इसमें मिट्टी की जांच और पायलिंग लोड टेस्ट शामिल है।

इंजीनियरों के कहे अनुसार पायलिंग लोड टेस्ट सफल रहा है। इस प्राेजेक्ट पर 422 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य के दौरान अशोक राजपथ का ट्रैफिक वनवे रहेगा। करगिल चौक से लेकर NIT तक निर्माण हो रहे इस डबल डेकर एलिवेटेड सड़क काे 2024 के आखिरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डबल डेकर एलिवेटेड रोड के पहले तल की लंबाई 1.50 किमी एवं दूसरे तल की 2.20 किमी होगी। पहले तल से लोग NIT की ओर से गांधी मैदान आएंगे। जबकि दूसरे तल से गांधी मैदान की ओर से NIT की तरफ जाएंगे। दोनों ही तल की चौड़ाई 2 लेन की रहेगी। इसको लोकनायक गंगा पथ से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कृष्णा घाट या इंजीनियरिंग कॉलेज के पास रास्ता का निर्माण किया जाएगा। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस रोड होगा।

दरसल ट्रैफिक के अधिक लोड के कारण हमेशा अशोक राजपथ में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। इस हिस्से में डबल डेकर के निर्माण से अशोक राजपथ पर गाड़ियों का लोड कम होगा और ऊपर-नीचे दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन हो सकेगा। राजधानी पटना का सबसे व्यस्त रोड अशोक राजपथ को माना जाता है।

पटना में अशोक राजपथ का PMCH, पटना कॉलेज, पटना विवि, साइंस कॉलेज, एनआईटी कॉलेज, बीएन कॉलेज, सहित पटना साहिब जाने के लिए भी सबसे ज्यादा इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं इस मार्ग में बने अधिकतर घर कई दशकों पुराने हैं, इसके साथ ही यह घनी आबादी है, जो मार्ग से बहुत ही सटे हुए हैं, जिसके कारण इस रास्ते की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा सकती सकती है। जबकि गाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी। जिस कारण हर दिन जाम की समस्या जूझना पड़ता है। ( इस आर्टिकल में प्रयोग किए गए चित्र प्रतीकात्मक हैं)

Trending