Connect with us

STORY

नौकरी के साथ 4-5 घंटे की रोजाना पढ़ाई कर पास किया UPSC एग्जाम, 57वीं रैंक हासिल कर बनी IAS अफसर

Published

on

यशनी नागराजन ने फुल टाइम जॉब करते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की फिर भी उन्होंने ऑल इंडिया 57वीं रैंक हासिल की यशनी नागराजन के डेली रुटीन में 4 से 5 घंटे ही पढ़ाई के लिए मिल पाते थे। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा को पास करना एक स्टूडेंट के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। जिनमें देशसेवा और खुद पर विश्वास होता है, वे इस परीक्षा को पास कर लेते हैं। इस परीक्षा को पास करने के लिए जो संघर्ष करना पड़ता है वह बाकी स्टूडेंट के लिए प्रेरणा बन जाता है। IAS यशनी नागराजन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

यशनी नागराजन जब सिविल सेवा की तैयारी कर रही थीं, उस दौरान वह फुल टाइम जॉब में थीं। जॉब करते हुए सिविल सेवा की तैयारी करना काफी मुश्किल है क्योंकि तैयारी करने के लिए काफी समय चाहिये होता है, जो जॉब करते हुए संभव नहीं होता। लेकिन यशनी नागराजन जॉब करते हुए UPSC की तैयारी की और वर्ष 2019 में उन्होंने ऑल इंडिया 57वीं रैंक हासिल की और IAS बनीं। उन्होंने ये साबित कर दिया कि नौकरी के साथ भी पढ़ाई की जा सकती है।

यशनी की प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय, नाहरलगुन से हुई है। साल 2014 में उन्होंने बी.टेक की डिग्री हासिल की। उनके पिता भी इंजीनियर रहे हैं, वहीं उनकी मां भी रिटायर्ड अधिकारी हैं। यशनी नागराजन के डेली 4 से 5 घंटे ही पढ़ाई के लिए समय मिल पाता था , लेकिन फिर भी वह पूरी कोशिश करती थीं कि ज्यादा से ज्यादा टाइम निकाल सके। इसके लिए वह वीकेंड में भी पढ़ती थीं। और उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें UPSC में सफलता मिली।

Trending