Connect with us

TECH

जानें इन कारों का है जबरदस्त क्रेज, वेटिंग डेट जानकर रह जाएंगे हैरान

Published

on

एक कोरोना काल का दौर था जिस समय कारो के खरीदार नहीं मिल रहे थे, जबकि अभी ऐसी स्थिति हो गई है कि कारों की वेटिंग चल रही है। भारत की सड़कों पर जिन 10 कारों की लंबी वेटिंग चल रही है, उसमें महिंद्रा की थार पहले स्थान पर है। कच्चे मालो की कमी से भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग इस समय कारों का उत्पादन नहीं कर पा रहा है, मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल में सेमीकंडक्टर चिप्स के कारण उत्पादन क्षमता सीमित हो गई है। Mahindra Thar में चुनिंदा वेरिएंट्स के लिए एक वर्ष का प्रतीक्षा अवधि है।

सबसे बड़ी दिलचस्प बात यह है कि इससे मिलते-जुलते मॉडल XUV700 की भी प्रतीक्षा अवधि एक वर्ष तक है। डीलर इनकी डिलीवरी डेट बताने तक में असमर्थ महसूस कर रहे हैं।अभी के समय में उत्पादन क्षमता से काफी अधिक एसयूवी की मांग की गई है। हुंडई क्रेटा की प्रतीक्षा अवधि भी काफी ज्यादा है, जो 10 महीने तक पहुंचती है।

भारतीय बाजारो में सबसे अधिक बिकने वाली MPV मारुति अर्टिगा के डिलीवरी के लिए ग्राहकों 9 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिसमें सबसे ज्यादा इंतजार CNG वेरिएंट के लिए है। टाटा पंच की प्रतीक्षा अवधि 8 महीनें, किआ की एसयूवी जोड़ी, सेल्टोस और सोनेट की प्रतीक्षा अवधि 6 महीने तक है। जबकि निसान मैग्नाइट की प्रतीक्षा अवधि काफी अधिक है, जो 5 महीने तक जा रही है। Tata Nexon के लिए ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल वर्जन के लिए तीन महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है।

SUV के इलेक्ट्रिक संस्करण में नेक्सॉन ईवी की प्रतीक्षा अवधि 6 महीने तक है। इस लिस्ट में आखिरी एमजी एस्टोर है, जिसकी प्रतीक्षा अवधि 4 महीने तक है। वैश्विक सेमीकंडक्टर चिप की कमी अभी भी जारी है, जिससे बाजार में वाहनों की प्रतीक्षा अवधिनमे वृद्धि हो सकती है। यह नई लांच की गई कारें बहुत सारे खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। भारत में शीघ्र ही कई नए वाहन लॉन्च होने वाले हैं।

Mahindra Thar का एक साल तक, MG Astor का 4 महीने तक, Mahindra XUV700 का एक साल तक, Hyundai Creta का 10 महीने तक, Maruti Ertiga का 9 महीने तक, Tata Punch का 8 महीने तक, Kia Sonet का 6 महीने तक, Kia Seltos का 6 महीने तक, Nissan Magnite का 5 महीने तक और Tata Nexon का 3 महीने तक (EV के लिए 6 महीने तक) प्रतीक्षा अवधि है।

Trending