Connect with us

BIHAR

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का दिखेगा असर, बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज,कई जिलों में बारिश के आसार

Published

on

बिहार में चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर बिहार का मौसम विभाग भी काफी सतर्क है। मौसम केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के अनुसार राजे में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा निरंतर चल रही है। हवा का विस्तार समुद्रतल से 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ को लेकर बिहार का मौसम विभाग भी सतर्क है। पटना स्थित मौसम विज्ञान विभाग का यह कहना है, कि इस चक्रवात का कोई सीधा असर बिहार में नहीं पड़ेगा। लेकिन अगले कुछ दिनों में राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक प्रदेश में पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हवा निरंतर चल रही है। हवा का विस्तार समुद्रतल से 1.5 किमी तक फैला है। जिसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश भाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे साथ हीं रात के तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। तीन दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के साथ चौथे दिन यानी 5 दिसंबर को प्रदेश के पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका जताई जा रही है।

चक्रवात जवाद का बिहार में असर नहीं, पूर्वी हवा के कारण बादल छाए रहेंगे 5 दिसंबर को पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के आसार , बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क होने के साथ न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। 10.3 डिग्री के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। दक्षिण बिहार में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री एवं उत्तर बिहार में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से सुबह में धुंध छाई रही, जबकि धूप निकलने के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया।

तालिका में प्रखंड प्रमुख शहरों के नाम के साथ पहले उनका अधिकतम और फिर न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में दर्शाया गया है। जिसमें गया का 26.6- 10.3, भागलपुर-28.0- 15.2, मुजफ्फरपुर-25.0- 15.7, पटना-27.0-13.0 है।

Trending