Connect with us

BIHAR

क्या आपको पता है देश के 10 सबसे लंबे ब्रिजो में से सबसे अधिक 5 ब्रिज बिहार में है

Published

on

देशभर के सभी राज्यों में बिहार का ढांचागत विकास तेजी से हो रहा है इस क्रम में नए-नए निर्माण हो रहे हैं। बिहार विकसित राज्यो की श्रेणी में स्थान पाने के निरंतर कोशिश कर रहा है। जिस कारण से बिहार में विकास की प्रक्रिया तेजी से बढ़ रहा है। हम जानते है कि किसी भी राज्य को विकसित करने के लिए उस राज्य के रोड नेटवर्क का अहम भूमिका है। आपको जानकर यह आश्चर्य होगा कि देश के 10 सबसे लंबे ब्रिजो में से 5 ब्रिज हमारे बिहार में स्थित है।

जिससे ये साबित होता है कि, बिहार में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। साथ ही देश का सबसे लंबे ब्रिज का निर्माण भी बिहार राज्य में किया जा रहा है। यह ब्रिज कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच में बनाया जाएगा। तो आज हम आपको बताते हैं बिहार के इन 5 लंबे ब्रिज के बारे में जो देश भर के 10 सबसे ब्रिजों में अपना स्थान रखते हैं।

महात्मा गांधी सेतु- महात्मा गांधी सेतु बिहार क सबसे चर्चित पुलो की श्रेणी में आता है। यह राजधानी पटना मे गंगा नदी स्थित है। यह उत्तर में हाजीपुर से तथा दक्षिण में पटना को जुड़ता है। जिसकी कुल लंबाई 5,750 मीटर है। भारत के सबसे लंबा नदी पुल में इसका स्थान तीसरा है।

विक्रमशिला सेतु-  विक्रमशिला सेतु पूल देश का छठा सबसे लंबा ब्रिज है तथा बिहार में इसका स्थान दूसरा है। इस ब्रिज का निर्माण भागलपुर के गंगा नदी पर किया गया है। इसकी लम्बाई लगभग 4.7 किलोमीटर है। जिसे वर्ष 2001 में आम जनता के हित के लिए शुरू कर दिया गया था।

मुंगेर गंगा ब्रिज-  यह ब्रिज बिहार के सबसे लंबे ब्रिज के क्रम में पांचवे स्थान पर आता है। इसकी लंबाई 3.6 किलोमीटर है और इस ब्रिज को बनाने में 2774 करोड़ की लागत लगा है। यह फूल 14 वर्ष की अवधि में बनकर तैयार हुआ था यह लगभग 14 वर्ष में बनकर तैयार हुआ था।

आरा छपरा ब्रिज- आरा छपरा ब्रिज देश के सबसे लंबे ब्रिज में नौंवे स्थान पर है। और बिहार में चौथा यह ब्रिज आरा से छपरा के बीच गंगा नदी पर बनाया गया है। इसकी पुल की कुल लंबाई लगभग 4.3 किलोमीटर है। इस पुल का निर्माण 860 करोड़ की लागत से किया गया था और इसके बनने में 7 साल का समय लगा था।

दीघा सोनपुर ब्रिज- यह ब्रिज देश के सबसे लंबा ब्रिज में आठवें स्थान पर है और बिहार में तीसरा है। इसकी लंबाई 4.5 किलोमीटर है। इसे बनाने में 1570 करोड़ की लागत लगी है। इसे पटना के गंगा नदी पर बनाया गया है। यह ब्रिज पटना को सोनपुर से जोड़ता है इसे बनाने में लगभग एक दशक से भी ज्यादा समय लगा गया था। इसका ब्रिज का उद्घाटन मई 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान किया गया था।

Trending