Connect with us

BIHAR

कोसी नदी पर फुलौत पुल का निर्माण कार्य शुरू, 973 करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण

Published

on

आंध्र प्रदेश को कोसी होते हुए नेपाल से जोड़ने वाली बीरपुर से बिहपुर NH-106 पर फुलौत एवं बिहपुर के बीच अत्याधुनिक फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। फिलहाल त्रिमुहान के पास निर्माण कार्य हो रहा है।

वर्षो से इस नदी पर लंबा पुल बनने का सपना देखने वाले इलाके के लोगों को यह विश्वास हो गया है कि अब कुछ ही वर्षों में के बाद फुलौत से चौसा, भटगामा, नवगछिया के रास्ते 72 किमी घूमकर अधिक दूरी तय नही करनी पड़ेगी। इस पुल के निर्माण होने के बाद महज 12 किलोमीटर की दूरी तय कर बिहपुर पहुंच सकेंगे। बताया जा रहा है कि 1478.40 करोड़ की लागत से उदाकिशुनगंज से बिहपुर के बीच रोड एवं पुल का निर्माण कार्य किया जाना है।

प्रतीकात्मक चित्र

इसमें 6.93 किलोमीटर लंबा फाेर लेन का पुल होगा। जबकि टू लेन का पेव्ड सेल्डर सड़क बनेगी। इस पथ पर त्रिमुहान के समीप पीर बाबा स्थान में टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वाहनों की आवाजाही के लिए टोल टैक्स देना होगा।

इस सड़क पर लागत की बात करें तो 6.93 किमी लंबे पुल के निर्माण पर 973 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं रोड निर्माण में 159.30 करोड़, 6.29 करोड़ से छोटा पुल, 13.07 करोड़ से कल्वर्ट, 8.73 करोड़ से बस पड़ाव और 8.28 करोड़ से टोल प्लाजा का निर्माण कार्य होगा। रखरखाव पर 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बताया जा रहा है कि उदाकिशुनगंज से फुलौत एवं बिहपुर के बीच बन रहे सड़क एव पुल निर्माण में बड़े पैमाने पर श्रमिकों को भी काम मिलेगा। इससे आसपास के मजदूरों को फायदा होगा। जानकारी के मुताबिक, निर्माण कार्य के दौरान 2.19 लाख श्रमिक रोजगार दिवस का सृजन किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 125.105 किमी से 132.035 किमी के बीच 6.93 किमी का फोर लेन पुल का निर्माण होगा।

फुलौज डाकबंगला के थोड़ा आगे से शुरू होकर झंडापुर तक जाएगा। इस बीच घघरी, बुधना और त्रिमुहान 3 नदी को कवर करते हुए पुल का निर्माण कराया जाएगा। जो 127 पाया से जुड़ा होगा। इस कारण से ईन दिनों नदी इलाके में बड़ी-बड़ी मशीनें आने लगी है। हालांकि अभी मशीनों की आवाजाही अौर सामान लाने के लिए अस्थाई पुल का निर्माण किया जा रहा है।

Trending