Connect with us

STORY

एक महिला ने कहा- क्या तुम कलेक्टर हो, यह बात ऐसी चुभी कि प्रियंका शुक्ला डॉक्टर से बनीं IAS

Published

on

हम आज एक ऐसे IAS अधिकारी की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएँगे। UPSC एग्जाम के वर्ष 2009 में सफलता प्राप्त कर IAS होने वाली प्रियंका शुक्ला ऐसे तो एक डॉक्टर थीं। जब वे मरीजों का ईलाज करने हेतु स्लम एरिया में गईं, तब वहाँ एक महिला ने उन्हें ऐसी बात कह दी जो प्रियंका को दिल में चुभ गई। उसी दिन प्रियंका ने संकल्प कर लिया कि वह IAS अधिकारी बनेंगी। फिर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और द्वितीय कोशिश में सफलता हासिल की।

पहले MBBS की डिग्री प्राप्त की
प्रियंका शुक्ला के परिवार के लोग सदैव ही यह चहटर थे कि वह UPSC एग्जाम पास कर IAS अधिकारी बनें, परंतु प्रियंका शुक्ला डॉक्टर बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने MBBS का एंट्रेंस परीक्षा पास कर लिया और उन्हें लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में नामांकन मिल गया। MBBS की डिग्री हासिल करने के पश्चात प्रियंका ने लखनऊ में प्रैक्टिस की शुरुआत की। फिर प्रियंका शुक्ला डॉक्टर बनकर काफी खुश थीं।

इस घटना ने बदली प्रियंका शुक्ला की जिंदगी
एक बार की बात है प्रियंका स्लम एरिया में चेकअप करने हेतु पहुँची। वहाँ उन्होंने देखा कि एक महिला गंदा पानी पी रही थी और अपने बच्चों को भी वह गंदा पानी पिला रही थी। प्रियंका शुक्ला ने उस महिला से गंदा पानी पीने से मना किया। इस पर उस औरत ने कहा कि क्या तुम कहीं की कलेक्टर हो? की तुम्हारी बात मानी जाए। यह बात सुनकर प्रियंका अंदर से हिल गईं और उन्होंने IAS अधिकारी बनकर ऐसे लोगों की सहयता करने का निर्णय लिया। पहले कोशिश में प्रियंका शुक्ला को UPSC में असफलता मिली, परंतु उन्होंने हार नहीं मानी और यह संकल्प कर लिया कि वे कलेक्टर ही बनेंगी। अंततोगत्वा वर्ष 2009 में उनका सपना पूरा हो गया और वे एक IAS अधिकारी बन जनसेवा में आई।

Trending