Connect with us

STORY

इंटरनेट पर वायरल हुए रतन टाटा के बर्थडे का वीडियो में कौन है रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखने वाला शख्स! आइये जानते हैं

Published

on

दुनिया के उद्योगपतियों में से एक बिजनेसमैन रतन टाटा अपने काम के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। रतन टाटा ने 28 दिसंबर, 2021 को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। रतन टाटा का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वायरल हुए वीडियो में वह एक कुर्सी पर बैठ कर सामने की टेबल पर एक छोटा कप केक काटते हुए दिख रहे हैं। एक छोटे से केक पर मोमबत्ती फूंककर केक काटे। तभी उनके सामने टेबल पर बैठा एक युवक रतन टाटा के पास आकर खड़ा होता है और उनके कंधे पर अपना हाथ रख देता है। फिर वह बैठता है और रतन टाटा के साथ कटे हुए कपकेक का एक टुकड़ा उन्हें खिलाता है।

इस वीडियो में रतन टाटा ने बिना कोई दिखावा किए सस्ते केक को काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसमें गौर करने वाली बात है कि उन्होंने बड़े ही सादगी के साथ साधारण तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। इस वीडियो को देखकर कई लोग सोच रहे हैं कि रतन टाटा के साथ केक काटने वाला यह शख्स आखिर कौन है? आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस लड़के का रतन टाटा से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है। फिर भी रतन टाटा ने अपना जन्मदिन किसके साथ क्यों मनाया।

वीडियो में दिख रहे युवा शख्स का रतन टाटा से खास जुड़ाव है। उस शख्स का नाम शांतनु नायडू है जो रतन टाटा के कंधे पर हाथ रखकर केक खिलाते दिख रहे है। शांतनु रतन टाटा के निजी सचिव हैं। वैसे रतन टाटा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी स्पीच और कहानियां सोशल नेटवर्क पर हमेशा वायरल होती हैं। लेकिन यह बहुत हीं कम लोग जानते हैं कि 85 साल की उम्र में रतन टाटा के साथ एक निजी सचिव काम करता है।

आपको बता दें कि मुंबई के रहने वाले शांतनु नायडू से प्रभावित होकर रतन टाटा ने खुद फोन करके कहा की आप जो करते हैं मैं उससे काफी प्रभावित हूं। क्या आप मेरे असिस्टेंट बनोगे। रतन टाटा के साथ काम कर रहे शांतनु ने अपनी कामयाबी की कहानी फेसबुक पेज ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे पर लिखी है। इसके बाद वह काफी चर्चा में हैं।

शांतनु बताते हैं कि 2014 में उनकी जिंदगी बदल गई। लगभग 5 साल पहले उन्होंने एक कुत्ते को सड़क पर एक्सीडेंट में मरते हुए देखा। उसके बाद शांतनु कुत्तों को इस तरह मरने से बचाने के लिए सोचना प्रारम्भ कर दिया। शांतनु को कुत्तों के गले पर कॉलर बनाने का आइडिया आया। एक ऐसा चमकदार कॉलर, जिसे वाहन चालक दूर से देख सकें।

Trending