Connect with us

STORY

आठ साल के इस बच्चे की हुनर को सलाम, इतनी कम उम्र में खड़ी की Innowebs Tech नामक कंपनी

Published

on

आज हम आपको एक एसे बच्चे के बारे में बताएंगे, खिलौनों से खेलने के बजाए कंप्यूटर से खेलते-खेलते सफलता की बुलंदियों को छू रहा है, जिसे हांसिल करने में लोगों को सालों लग जाता है। दरअसल हम बात कर रहे हैं  तनिश मित्तल की। इनका जन्म 7 नवंबर 2005 को हुआ था।

तनिश को बचपन से ही कंप्यूटर में अधिक दिलचस्पी थी। तनिश मित्तल Innowebs Tech नामक कंपनी के फाउंडर और CEO हैं, जो पिछले 5 सालों से इस कंपनी को चलाते आ रहे हैं। बता दें कि, तनिश ने आठवीं कक्षा के बाद हीं स्कूल छोड़ दी। उसके बाद कंप्यूटर पर वेब डिजाइन और फोटोशॉप आदि का काम करने लगे। तनिश इतने कम उम्र में, एडवांस्ड PG डिप्लोमा लेवल कोर्स ईन एनिमेशन और साइबर सिक्युरिटी जैसे कई अन्य कोर्स भी कर चुके है। तनिष्क के पिता नितिन मित्तल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है वह बताते हैं कि महज 6 वर्ष की उम्र में ही तनिश कंप्युटर का बेसिक ज्ञान सिख लिया था।

तनिश के पिता नितिन बताते हैं कि,अपने बेटे के हुनर को देखकर तनिश के स्कूल छोड़ने के फैसले में भी साथ दिया। 8th क्लास तक तनिश कई तरह के सॉफ्टवेयर में काम कर रहे थे। वह वेब डिजाइन, एथिकल हैकिंग जेसे कई स्किल्स सीखने के लिए खुद को तैयार कर चुके थे। 9 वर्ष की उम्र होने तक तनिश कंप्यूटर पर इंटरनेट की सहायता से एनीमेशन, वीडियो एडिट, फोटोशॉप और एनीमेशन जैसे कई काम बहुत हीं सरलता से कर लेते थे।

तनिश की इस हुनर को देखकर उनके पिता भी काफी हैरान हो जाते थे इसलिए वह तनिश को देश में एक अलग पहचान दिलवाना चाहते थे। स्कूल छोड़ने के बाद एक प्रोफेशनल की तरह तैयारी करने के लिए तनिश को टेक्निकल संस्थान से शिक्षा लेने की जरूरत थी, लेकिन आयु कम होने के कारण उन्हें कहीं दाखिला नहीं मिला। जब कहीं दाखिला नही मिला तो तनिश के पिता ने किसी प्राइवेट संस्थान में एडमिशन कराया। हालाकि तनिश की आयु कम होने के कारण पहले वह संस्थान भी एडमिशन से मना कर रहे थे, लेकिन तनिश की हुनर देख कर प्रभावित हो गए। और दाखिला दे दिए। तनिश अपने हुनर के वजह से ही Innowebs Tech कंपनी के फाउंडर और CEO है।

Source- The Logically

Trending