Connect with us

TECH

Oben Electric कंपनी के द्वारा पेश कि ये दमदार Electric Bike, फुल चार्ज पर चलेगा करीब 150 km: पढे पूरी खबर

Published

on

Oben Rorr Electric Bike

Oben Rorr Electric Bike: वर्तमान समय में यदि आप कोई स्टाइलिश लुक और इको फ्रेंडली इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन के साथ Oben Rorr का इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध हैं। Oben Rorr एक दमदार ई बाइक हैं। यह भारत में Oben Electric कंपनी के द्वारा पेश किया गया है। दरअसल, Oben इलेक्ट्रिक कंपनी बेंगलुरु से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन स्टार्टअप से आरंभ किया गया है।

Oben Rorr Electric Bike काआकर्षक लुक और डिजाइन:-

Oben Rorr में स्टनिंग नियो क्लासिक स्टाइल दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल में रेट्रो एलिमेंट्स और आधुनिक फीचर्स से लैस है। इस ई बाइक की आकृति स्लीक और मस्कुलर बनाई गई हैं।इसके अलावा इसमें ड्यूल पीस स्पिल्ट सीट की सुविधा दी गई हैं। यह ई बाइक देश के अन्दर तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध हैं। जिसमें मैग्नेटिक काला, इलेक्ट्रिक लाल और वोल्टेइक पीला हैं।

Oben Rorr Electric Bike की शानदार प्रदर्शन:-

Oben Rorr Electric Bike एक शक्तिशाली ई बाइक हैं। आपको इस बाइक में 8 KW की फ्रेम माउंटेड IPSM मोटर दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 72 म का पिक स्टार्ट उत्पन्न करती है, जो मात्र 3 सेकंड में जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड तक पहुंच जाती हैं। वहीं,इस Electric Bike की सबसे अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। Oben Rorr में तीन प्रकार के रीडिंग मोड दिए गए हैं जो इस प्रकार है- इको सिटी और havoc।

ये भी पढे:- भारत में सबसे लंबी दूरी की ई–स्कूटर के रूप में सामने आयेगी ये स्कूटर, 212 km चलेगा सिंगल चार्ज में

आपको बता दे कि इस ई बाइक में 4.4 kwh की सबसे बड़ी बैटरी दी गई है। जो यह लिथियम आयन की बैटरी है, साथ ही इसे एक बार फुल चार्ज करने पर करीब 150 किलोमीटर की दूरी बड़े आराम के साथ तय कर सकती है। इस Electrik Bike को जीरो से 80% तक चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का वक्त लगता है, और इसे चार्ज होने में एक 15 A के सॉकेट का उपयोग किया जाता है।

दरअसल, Oben Electric कंपनी ने ओवन Rorr बाइक को देश के भीतर काफ़ी अधिक दाम पर लॉन्च किया है। भारत में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का दाम करीब 1,49,999 लाख रुपए एक्स शोरूम में हैं। भारत के अंदर यह इलेक्ट्रिक बाइक टॉर्क करतोस जैसी बाइक को टक्कर देती हैं। Oben इलेक्ट्रिक कंपनी ने इस बाइक के लिए न्यू EMI स्कीम लागू किया हैं। जिस वजह से इस Electric Bike को लेना और भी आसान हो गया है।

Trending