Connect with us

STORY

IPS अधिकारी सरोज कुमारी ऊँचे ओहदे पर होने के बावजूद अपनी संस्कृति और वेशभूषा से जुड़ी हुई है

Published

on

गुजरात कैडर की आईपीएस अधिकारी सरोज कुमारी के घर इस समय खुशियों का माहौल है। सरोज कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटा व एक बेटी, इस बात की जानकारी खुद सरोज ने फेसबुक पर शेयर किया है। सरोज कुमारी का कहना है कि भगवान ने मुझे आशीर्वाद स्वरूप बेटा-बेटी दिए हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है। और लोग उन्हें बधाइयाँ दे रहे है।

आईपीएस सरोज कुमारी राजस्थान की मिट्टी की बेटी हैं

वर्दी में दिखने वाली यह आईपीएस बच्चों के जन्म के मौके पर अपनी ग्रामीण पृष्ठभूमि को नहीं भूलीं है। वह बच्चों को जन्म देने के बाद अपनी पारंपरिक ग्रामीण महिलाओं की वेशभूषा लहंगा चूनरी में नजर आई हैं। IPS सरोज कुमारी का विवाह दिल्ली के जाने-माने डॉक्टर मनीष सैनी से हुआ है। डॉ. उन्होंने उन्होंने वर्ष 2019 के जून में शादी की थी। IPS सरोज कुमारी का संघर्षपूर्ण जीवन उनके लिए मिसाल है, जो ये सोचते है कि, सरकारी स्कूलों में पढ़कर कुछ नहीं किया जा सकता। सरोज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव बुडानिया के सरकारी स्कूल से की है। वह वर्ष 2011 बैच की IPS अधिकारी हैं। साथ ही वह पहली IPS अधिकारी हैं, जो माउंट एवरेस्ट फतह करने के मिशन में शामिल हुई थी।

उन्हें मिला है कोविड-19 महिला योद्धा का अवार्ड

आपको बता दें कि सरोज कुमारी को महामारी के दौरान किए गए कार्यो के लिए कोविड-19 महिला योद्धा का अवार्ड भी दिया जा चुका है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को खाना देने के लिए साथी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पुलिस रसोई शुरू की थी। लॉकडाउन में रोजाना 600 लोगों तक भोजन पहुंचाया गया था। सरोज कुमारी ने अपने उत्कृष्ट कामों से अलग पहचान बनाई है। जब वह बोटाद एसपी थीं तब कई महिलाओं को उन्होंने जिस्म फरोशी के जाल से बचाया था।

IPS सरोज कुमारी के भाई व पूर्व सरपंच रणधीर सिंह बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया था कि, उनकी बहन उनके गांव से पहली महिला IPS अधिकारी बनी हैं। दोनों बच्चों का जन्म करीब दो महीने पहले हुआ है, वह स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें 4-5 दिन पहले ही अस्पताल से कर लाया गया है।
IPS सरोज कुमारी का जन्म राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा उपखंड के गांव बुडानिया में हुआ है। वह वर्तमान में सूरत डीसीपी के पद पर कार्यरत हैं। वह बोटाद जिले में एसपी भी रह चुकी हैं।

Trending