Connect with us

TECH

Boat Smart Watch : BOAT कंपनी की प्रथम स्मार्ट घड़ी जो LTE स्पोर्ट से है लैस, जाने फीचर्स और कीमत

Published

on

Boat Smart Watch

Reliance Jio मुकेश अंबानी की कंपनी ने जिस तरह जिओ में टाइम टाइम पर कई चेंजिंग करते रहते हैं। यह ग्राहकों को कम दाम पर अधिक फायदा देने के मामले में जिओ वर्तमान में शीर्ष पर है। यही कारण है कि इसके ग्राहकों की संख्या बहुत अधिक है। पर, वक्त के साथ रिलायंस कंपनी ने अपना ध्यान स्मार्ट गेजेट्स (Boat Smart Watch) और स्मार्ट प्रोडक्ट्स बनाने की तरफ ले जा रहा है। इसलिए कंपनी सस्ती दाम में बढ़िया गैजेट्स ग्राहकों को उपलब्ध कराने की सोच रही है। इसी को मध्य नजर रखते हुए Jio कंपनी ने भारती कंपनी BoAT के संग समझौता किया हैं।

दरअसल, Reliance Jio ने न्यू स्मार्ट घड़ी (Boat Smart Watch) बनाने के लिए boAt के साथ पार्टनरशिप किया है। अब अमन गुप्ता की कंपनी boAT ने New Boat Smart Watch लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। जो Jio के संग पार्टनरशिप में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट घड़ी का नाम boAT Lunar Pro LTE स्मार्ट घड़ी रखा गया हैं। यह boAT कंपनी की प्रथम स्मार्ट घड़ी है, जो LTE स्पोर्ट से लैस हैं। इससे सबसे अधिक लाभ जिओ ग्राहकों को मिलने वाला है।

जबकि, अब कोई भी ग्राहक बिना स्मार्टफोन अपने साथ रखे ही अन्य व्यक्ति से संपर्क कर सकता हैं, क्योंकि यह सिम सपोर्ट से लैस है। साथ ही अब आप इस स्मार्ट वॉच की सहायता से कॉल को कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इससे मैसेज को भी आसानी से भेज पाएंगे। और यह सब प्रक्रिया बिना कोई स्मार्टफोन अपने साथ रखें हुए कर सकेगें।

ये भी पढे:- BSNL के इस प्लान में 60 Mbps हाई इंटरनेट के साथ Disney+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री, जाने क्या है प्लान

Boat Smart Watch का कितनी रहेगी प्राइस?

आपको बता दें कि boAT Lunar Pro LTE Smart Watch को लेने के लिए करीब 9,999 रुपए देने पड़ेंगे। कंपनी ने Boat Smart Watch का डिजाइन और लुक बहुत ही शानदार दिया है। इसके डायल के साइड में दो बटन दिए गए हैं। इस स्मार्ट घड़ी को लेने के लिए आप Flipkart में जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। यदि आप इसे तुरंत ही आर्डर करते हैं तो जिओ कंपनी द्वारा ₹399 वाला प्लान 3 माह के लिए मुफ्त में दिया जाएगा। पर, इस ऑफर का फ़ायदा एक ही शर्त पर उठा सकते हैं कि आपको Jio का नया सिम खरीदना होगा। और यदि आप Jio के ग्राहक हैं तो यह गैजेट्स आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगा।

Trending